{"_id":"5f8c02b1c7c7cb3bd406039c","slug":"bigg-boss-14-hina-khan-and-gauahar-khan-said-this-season-winner-rubina-dilaik-but-sidharth-shukla-disagrees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 14: हिना खान और गौहर ने इस कंटेस्टेंट को बताया सीजन का विजेता, सिद्धार्थ शुक्ला ने जताई असहमति","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 14: हिना खान और गौहर ने इस कंटेस्टेंट को बताया सीजन का विजेता, सिद्धार्थ शुक्ला ने जताई असहमति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 14 में सीनियर्स जल्द ही घर से विदा लेने वाले हैं। माना जा रहा है सीनियर्स के जाने के बाद फ्रेशर्स और खुलकर सामने आएंगे। अभी तक घर में खूब लड़ाई झगड़े देखने को मिले हैं। शनिवार प्रसारित एपिसोड में बिग बॉस ने सभी फ्रेशर्स सदस्यों से पूछा कि क्या निक्की तंबोली को कंफर्म्ड (Confirmed Sadasya) रहना चाहिए। इस दौरान घर में काफी गरमा गरमी का माहौल देखने को मिला। पूरे खेल को देखते हुए हिना खान और गौहर खान ने बताया कि किस कंटेस्टेंट में सीजन जीतने का दम है।
2 of 5
निक्की तंबोली
- फोटो : instagram: colorstv
दरअसल बिग बॉस द्वारा दिए गए कार्य के बाद निक्की तंबोली के समर्थन में जान कुमार सानू, राहुल वैद्य, पवित्र पुनिया, एजाज खान और निशांत मलकानी थे। वहीं रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, जैस्मीन भसीन और शहनाज देओल ने कहा कि निक्की तंबोली कंफर्म्ड सदस्य के लायक नहीं हैं।
3 of 5
रूबीना दिलैक
- फोटो : instagram: colorstv
रुबीना ने निक्की का समर्थन करने वालों को खूब खरी खोटी सुनाई और अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि आखिर सभी को किस बात का डर है। सब कह रहे हैं कि निक्की का रवैया ठीक नहीं है तब भी वो उसे एक मौका देना चाहते हैं। रुबीना ने जिस तरह से पक्ष रखा उसके बाद हिना खान और गौहर खान कहती हैं कि उन्हें लगता है कि रुबीना इस सीजन की विजेता बन सकती हैं। उसने बहुत अच्छे तरीके से अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान
- फोटो : बिग बॉस
सिद्धार्थ यहां हिना खान और गौहर खान से सहमत नहीं थे। इससे पहले एक टास्क के दौरान रुबीना और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच जमकर बहस हुई थी। किचन में काम को लेकर भी सिद्धार्थ भड़कते दिखे थे। दोनों के बीच पहले से ही कोई बॉन्डिंग नहीं दिखी।
विज्ञापन
5 of 5
रूबीना दिलैक, सलमान खान
- फोटो : instagram/colorstv
रुबीना का खेल देखने के बाद हिना उन्हें गले लगा लेती हैं और निर्णय के लिए बधाई देती हैं। हिना कहती हैं कि उन्हें इसी तरह का खेल दिखाते रहना है। वहीं बात करें वीकेंड का वार एपिसोड की तो रविवार को सलमान खान, रुबीना पर भड़कते हुए दिखेंगे क्योंकि उन्होंने एक टास्क करने से मना कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।