{"_id":"5fbbb0eb01392f50f8050a75","slug":"bigg-boss-14-jaan-kumar-sanu-after-eviction-on-father-kumar-sanu-and-rahul-vaidya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss14: एविक्शन के बाद जान कुमार सानू ने पिता के साथ रिश्ते पर किया खुलासा, कहा- ‘मेरे जन्म के बाद..’","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss14: एविक्शन के बाद जान कुमार सानू ने पिता के साथ रिश्ते पर किया खुलासा, कहा- ‘मेरे जन्म के बाद..’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 23 Nov 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जान कुमार सानू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 14 से इस हफ्ते कंटेस्टेंट जान कुमार सानू घर से बेघर हो गए हैं। घर में रहते हुए राहुल वैद्य ने जान को लेकर नेपोटिज्म का मुद्दा उठाया था। एविक्शन के बाद अब उन्होंने अपने पिता कुमार सानू और राहुल वैद्य के बारे में खुलकर बात की।
2 of 5
जान कुमार सानू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक इंटरव्यू में जान कुमार सानू ने कहा कि उनके करियर को आगे बढ़ाने में उनके पिता का कोई रोल नहीं है। यह कहना जजों के उस फैसले पर सवाल उठाता है जिसके आधार पर उन्होंने बिग बॉस के सदस्यों को घर में शामिल होने के लिए चुना है।
3 of 5
जान कुमार सानू
- फोटो : instagram: colorstv
नेपोटिज्म पर जान कुमार सानू ने बताया कि 'हम तीन भाई हैं। मेरी मां रीता भट्टाचार्य ने हम तीनों भाइयों को अकेले ही पाला है। मेरे पिता हमारी जिंदगी का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने मेरे करियर को आगे बढ़ाने में कभी मदद नहीं की। उन्होंने कभी मुझे प्रमोट नहीं किया। ये आप उनसे पूछ सकते हैं। इंडस्ट्री में कई सितारे हैं जिनका तलाक हुआ और दूसरी शादी हुई। ऐसे सितारे भले ही अपनी पूर्व पत्नी से बात नहीं करते लेकिन वे अपने बच्चों का सपोर्ट करते हैं। उन्होंने हमेशा अपने बच्चों की जिम्मेदारी ली है। हालांकि मेरे केस में ऐसा नहीं हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जान सानू, कुमार सानू
- फोटो : Instagram/Facebook
जान कुमार सानू आगे कहते हैं कि 'मेरे पिता कुमार सानू ने हमसे कोई संपर्क नहीं रखा। बहुत पहले उन्होंने मेरी परवरिश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। बाद में मेरे काम को देखते हुए उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया। मुझे लगता है कि उनके दिल में मेरे लिए मिश्रित भावनाएं हैं। किसी पिता का अपने बच्चों के प्रति नाराजगी इतने लंबे समय तक सही नहीं है।' जान ने कहा कि 'मैंने अपना रास्ता खुद बनाया है और आगे भी ऐसा करता रहूंगा। मुझे बहुत अजीब लगता है जब लोग मुझे नेपोटिज्म का प्रोडक्ट बताते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
निक्की तंबोली,जान कुमार सानू
- फोटो : instagram: colorstv
बिग बॉस 14 के घर में जान को लेकर हमेशा ये कहा गया कि वे निक्की तंबोली के सहारे आगे बढ़ रहे हैं। इस सवाल पर जान ने कहा कि 'शुरुआत में मैं थोड़ा डरा हुआ था। मुझे लगता था कि घर के बाकी सदस्यों के साथ खुद को मजबूत करना होगा। मैं दूसरों के साथ दोस्ती रखता था लेकिन लोगों ने सोचा कि मेरा कोई स्टैंड नहीं है। अगर घर में टिके रहने के लिए लड़ना जरूरी है तो सॉरी मैं ऐसा नहीं कर सकता।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।