{"_id":"60283a5695a97b073229c9c2","slug":"bigg-boss-14-latest-update-abhinav-shukla-speaks-on-divorce-with-rubina-dilaik","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या अब भी होगा रुबीना और अभिनव का तलाक, एक्टर ने टूटते रिश्ते पर खुलकर की बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
क्या अब भी होगा रुबीना और अभिनव का तलाक, एक्टर ने टूटते रिश्ते पर खुलकर की बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 14 Feb 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के घर में शुरू से ही रुबीना और अभिनव की जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया, लेकिन कुछ समय बाद सभी को उनके रिश्ते के एक कमजोर दौर के बारे में पता चला जब रुबीना और अभिनव एक दूसरे से तलाक लेने वाले थे। अब घर से बाहर आने के बाद अभिनव ने इस बारे में खुलकर बात की है।
अभिनव जब से बाहर आए हैं, लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। इनमें वो बिग बॉस के घर के अंदर और बाहर की बातें करते नजर आते हैं। अभिनव ने अपने अच्छे बुरे अनुभवों के बारे में बात करते हुए कई तरह की चर्चाएं की हैं।
3 of 5
रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसी दौरान एक इंटरव्यू में उनसे रुबीना दिलैक से तलाक के बारे में पूछा गया। अभिनव ने बहुत सरलता और परिवक्वता के साथ इसपर खुलकर अपने विचार रखे और मौजूदा परिस्थितियों के लिए बिग बॉस को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनव ने साफ कहा कि अब वो और रुबीना तलाक नहीं लेंगे। बिग बॉस के घर के अंदर उनका रिश्ता और भी गहरा और मजबूत हुआ है। अभिनव ने कहा कि एक समय आपस की जो लड़ाइयां हमें बहुत बड़ी लगती थीं अब वो बहुत छोटी लगती हैं। घर के अंदर हम एक दूसरे के और करीब आए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अभिनव शुक्ला-रुबीना दिलैक
- फोटो : इंस्टाग्राम
मालूम हो कि एक एपिसोड में रुबीना ने अपनी निजी जिंदगी का बड़ा राज खोलते हुए लोगों को तलाक की बात बताई थी। उन्होंने कहा था कि हमने एक-दूसरे को नवंबर तक का समय दिया था। उनकी शर्त थी कि अगर उसके बाद भी उनके बीच कोई मतभेद होते हैं तो वे एक-दूसरे को तलाक दे देंगे। हालांकि बिग बॉस के चलते एक बार फिर दोनों एक दूसरे के बहुत करीब आ गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।