फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: क्या पवित्र पुनिया ने करवाई है होठों की सर्जरी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर

Tue, 17 Nov 2020 04:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 17 Nov 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 pavitra punia got lip surgery, news goes viral on social media
पवित्र पुनिया - फोटो : file photo

पवित्र पुनिया छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह कई टीवी सीरियल्स में अभिनय कर चुकी हैं। इन दिनों पवित्र पुनिया छोटे पर्दे के विवादित और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 14 का हिस्सा हैं। शो में पवित्र पुनिया अपने खेल और रणनीति के अलावा फैशन और ग्लैमर अंदाज की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। 

Bigg Boss 14 pavitra punia got lip surgery, news goes viral on social media
पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram: @pavitrapunia

इस बीच पवित्र पुनिया के होठों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उनकी होठों के बारे में बात कर रहे हैं कि उन्होंने सर्जरी करवाई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ट्वीट के अनुसार पवित्र पुनिया के होठ पहले पतले थे, लेकिन उन्होंने सर्जरी के जरिए अपने होठों को मोटा करवाया है। 

Bigg Boss 14 pavitra punia got lip surgery, news goes viral on social media
पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram: @pavitrapunia

वहीं रिपोर्ट के मुताबिक पवित्र पुनिया ने कभी भी सर्जरी वाली बातों को खारिज नहीं किया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने पवित्र पुनिया के होठों पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'पवित्र पुनिया ने अपने होठों की सर्जरी क्यों करवाई? वह इससे पहले बेहतर दिखती थीं।' इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पवित्र पुनिया के होठों की सर्जरी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 pavitra punia got lip surgery, news goes viral on social media
एजाज खान, पवित्र पुनिया - फोटो : instagram: colorstv

आपको बता दें कि बिग बॉस 14 में एजाज खान और पवित्र पुनिया का रिश्ता सुर्खियां बटोर रहा है। यह दोनों सलमान खान के शो में कभी लड़ते-झगड़े तो कभी प्यार करते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में शो के अंदर पवित्र पुनिया और एजाज खान को बिग बॉस 14 के घर में रोमांस करते हुए देखा गया। एजाज खान और पवित्र पुनिया के बीच साफ-साफ प्यार दिखाई दे रहा है। जिसमे वह दोनों एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताते हुए नजर आए। 

विज्ञापन
Bigg Boss 14 pavitra punia got lip surgery, news goes viral on social media
एजाज खान, पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram

एजाज-पवित्र के लिए अपने फीलिंग्स को अली गोनी के सामने कबूल कर चुके है। शो में निक्की तंबोली पवित्र पुनिया से कुछ बात कर रही होती है, इसी दौरान एजाज खान आते है और पवित्र के गाल पर किस कर जाते है। इसके बाद एजाज खान अकेले में पवित्र पुनिया को गले लगा रहे होते हैं, तभी अली गोनी उन्हें देख लेते हैं और कहते हैं कि मैंने तुम दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पवित्र पुनिया अली गोनी के पीछे भागने लगती हैं।

पढ़ें: ये हैं प्रीति जिंटा के दो भाई, फिल्मी दुनिया से दूर एक कर रहे देश की सेवा तो दूसरे का है बिजनेस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed