बिग बॉस 14 के घर में आज एक बार फिर सलमान खान का गुस्सा रुबीना दिलैक पर फूटने वाला है। दरअसल, इस हफ्ते घरवालों को अली गोनी और देवोलीना भट्टाचार्जी के कुछ तीखे सवालों से गुजरना होगा। इस दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे भी होंगे।
Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक ने एजाज खान को लेकर कही ये बात, गुस्से में भाईजान ने दी नसीहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेकर्स ने प्रोमो जारी किया है, जिसमें अली और देवोलीना को अन्य घरवालों से कुछ टेढ़े-मेढ़े सवाल पूछने का टास्क दिया गया है। यह टास्क सलमान खान की मौजूदगी में करवाया जाता है। इस दौरान रुबीना दिलैक का ऐसा दावा सामने आता है, जो सलमान को भी चौंका देता है।
Gharwalon se kuch interesting sawaal puchenge @AlyGoni aur @Devoleena_23! Kya aap jaanna chahte hain jawaab? Toh dekhiye #BB14 aaj raat 9 baje, #Colors par.
Catch it before tv on @VootSelect.#BiggBoss2020 #BiggBoss14 #WeekendKaVaar pic.twitter.com/Sse4YK4Sfq
इसमें अली गोली, रुबीना से सवाल करते हैं कि उन्होंने मीडिया के सामने एक बात कही थी कि सलमान सर एजाज खान को सपोर्ट करते हैं। इस पर रुबीना कहती हैं कि हां बिल्कुल सच है।
रुबीना दिलैक की बात सुनकर सलमान खान चौंक जाते हैं। हालांकि, रुबीना बात संभालने की कोशिश करती हैं। रुबीना कहती हैं कि हां मैंने ये बात बोली है। ये सुनते ही सलमान खान कहते हैं कि रुबीना आपको ऐसा क्या लगता है। अगर आपके जहन में ये बात है तो ये गलत है।
इसके साथ ही देवोलीना, रुबीना से पूछती हैं, 'रुबीना, गेम जीतने के लिए आप अनफेयर भी हो जाती हैं। यह सुनकर रुबीना बोलती हैं, 'यह आपका पॉइंट ऑफ व्यू है? मुबारक हो।' तब देवोलीना कहती हैं कि यह बहुत लोगों का मानना है।