फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: राखी की हरकतों से परेशान अभिनव शुक्ला को नहीं मिला सलमान का साथ, गुस्से में कहा-मैं घर जाना चाहता हूं

Sat, 30 Jan 2021 09:34 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 30 Jan 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 weekend ka vaar Abhinav Shukla declares that he want to go home rubina get emotional
अभिनव शुक्ला

बिग बॉस 14 में इस हफ्ते वीकेंड का वार में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। दरअसल, शनिवार को शो के होस्ट सलमान खान अभिनव शुक्ला और निक्की तंबोली की क्लास लगाने वाले हैं। वहीं, अभिनव सलमान खान से राखी सावंत के व्यवहार के बारे में बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन सलमान इसमें बिल्कुल भी रुचि नहीं लेते हैं।  





 
Bigg Boss 14 weekend ka vaar Abhinav Shukla declares that he want to go home rubina get emotional
निक्की तंबोली, सलमान खान - फोटो : Instagram: @colorstv

एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो की शुरुआत सलमान और निक्की तंबोली की बातचीत से शुरू होती है, जिसमें सलमान गुस्से में निक्की से पूछते नजर आते हैं, 'निक्की, क्या चेंज आया आपमें, तुझमें, तू बोला ही नहीं जा रहा है मुझसे। बावजूद इसके जैसा आप व्यवहार कर रही है। मैं आपसे आप करके बात कर रहा हूं। एक बार समझाया, नहीं समझ आया। दूसरी बार समझाया नहीं समझ आया। तीसरी बार के बाद जाओ भाड़ में।'

Bigg Boss 14 weekend ka vaar Abhinav Shukla declares that he want to go home rubina get emotional
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, राखी सावंत - फोटो : Instagram

इसके बाद सलमान पूछते हैं, 'राखी इस घर की सबसे बड़ी एंटरटेनर हैं। उसका फायदा सबसे ज्यादा किसको हो रहा है?' तब रुबिना कहती हैं, "पूरे घर को।" सलमान ने इसके जवाब में कहा, "तो आप लोग सही हैं या बाकी का घर सही है?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 weekend ka vaar Abhinav Shukla declares that he want to go home rubina get emotional
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : Twitter
रुबिना कहती हैं, 'यहां कोई गलत और सही नहीं है।' तब सलमान भारी आवाज में कहते हैं, 'यहां हैं! सिर्फ और सिर्फ अभिनव को फायदा हो रहा है।' अभिनव ने इस पर तुरंत ही हाथ जोड़ते हुए कहा, 'ठीक है सर तो मुझे वो फायदा बिल्कुल भी नहीं चाहिए। हाथ जोड़कर सबके सामने कहना चाहता हूं।'
विज्ञापन
Bigg Boss 14 weekend ka vaar Abhinav Shukla declares that he want to go home rubina get emotional
- फोटो : twitter

बाद में अभिनव कहते हैं, "अगर यह मनोरंजन है, तो मैं अभी घर जाना चाहता हूं!' इसके बाद अभिनव की आंखों में आंसू आ जाते हैं, तब पत्नी रुबिना उन्हें गले लगाती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed