फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा की 28 साल पुरानी फोटो, पहचानना हुआ मुश्किल

Fri, 29 Jan 2021 10:15 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 29 Jan 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma share unseen throwback photo with brother and fans are amazed
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

टीवी के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो और निजी जिंदगी दोनों के कारण इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में ये खबर सामने आई कि 'द कपिल शर्मा शो' को बंद किया जा रहा है। इस खबर से फैंस काफी दुखी भी हुए, लेकिन कपिल ने इसके साथ एक खुशखबरी का खुलासा भी कर दिया। कपिल ने ट्वीट के जरिए फैंस को बताया है कि उनकी पत्नी गिन्नी दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और वो अपने दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए घर पर समय बिताना चाहते हैं। इसी बीच कपिल ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जो खूब वायरल हो रही है। खास बात ये है कि इसमें कपिल को पहचानना मुश्किल लग रहा है।

Kapil Sharma share unseen throwback photo with brother and fans are amazed
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

इस तस्वीर में कपिल अपने भाई अशोक शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर करीब 28 साल पुरानी है। इसमें वो बहुत छोटे दिख रहे हैं। कपिल की इस तस्वीर में उन्हें पहचान पाना आसान नहीं है। उन्होंने कैप लगाई हुई है और मासूम चेहरा फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- भाई भाई #Memories #28years #OLD #Pic।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

Kapil Sharma share unseen throwback photo with brother and fans are amazed
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

अपने करियर के शुरूआती दिनों से लेकर अब तक भी कपिल के लाइफस्टाइल और लुक में बदलाव आया है। फैंस को कपिल का हर अंदाज पसंद आता है। एक बीच में कपिल का वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था और उनके चेहरे पर तनाव भी दिखने लगा था। हालांकि कपिल ने खुद में बदलाव किया और अब वो पहले से फिट और स्टाइलिश नजर आने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma share unseen throwback photo with brother and fans are amazed
कपिल शर्मा, अनायरा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल और गिन्नी एक साल की बेटी अनायरा के माता पिता हैं। कपिल शर्मा अपनी बेटी अनायरा की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर करते हैं जो झट से वायरल हो जाती हैं। अब अनायरा बड़ी बहन बनने जा रही हैं। बता दें कि पिछले साल दिवाली के मौके पर जब कपिल ने अपने पूरे परिवार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की तो उसमें कपिल की पत्नी सोफे के पीछे खड़ी हुई नजर आईं थीं जिससे फैंस को इस खुशखबरी का अंदाजा लग गया था, लेकिन कपिल ने उस वक्त इस खबर पर कोई जानकारी नहीं थी।
 

विज्ञापन
Kapil Sharma share unseen throwback photo with brother and fans are amazed
कपिल शर्मा - फोटो : social media

कपिल शर्मा ने सीधे तौर पर बता दिया है कि वह दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं और यही कारण है उनके कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के कुछ समय के लिए बंद किया जा रहा है। इस शो के बंद होने की खबरें कुछ समय पहले ही सामने आना शुरू हुईं लेकिन तब से कपिल शर्मा ने इसका कोई भी खुलासा नहीं किया। उनके प्रशंसक इस खबर से निराश तो जरूर हुए लेकिन साथ ही कपिल ने उन्हें पिता बनने की जो खुशखबरी दी तो उन्हें एक राहत की सांस भी मिली है। उम्मीद है कि जल्द ही कपिल एक नए अंदाज के साथ दर्शकों के सामने होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed