सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: अभिजीत बिचुकले ने राखी सावंत के साथ मिलकर की प्लानिंग, कहा- अब हम देवोलीना का गेम में इस्तेमाल करेंगे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 21 Dec 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 abhijeet bichukale planing with rakhi sawant says now we will use devoleena bhattacharjee for our game
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 के वीकेंड के वार में सलमान खान ने बीते हफ्ते कई घरवालों की क्लास लगाई। मेजबान सलमान खान ने अभिनीत बिचुकले और देवोलीना का किस वाले मुद्दे पर भी बात की। जब देवोलीना ने सलमान खान के सामने अपनी बात रखी तो सलमान खान ने उन्हें ही फटकार लगाते हुए कहा कि अगर आपको उनका इंटेशन गलत लगता था तो आपको शुरू से उनसे दूरी बनानी चाहिए थी, लेकिन आपने अपने गेम के हिसाब से इस मुद्दे को उठाया। जिसके बाद देवोलीना को सलमान खान ने ये भी सलाह दी की अगर उन्हें कोई चीज पसंद नहीं आ रही है तो वो उससे दूर रहें।



अभिजीत ने बातचीत करने की कि कोशिश

सलमान खान के समझाने के बाद देवोलीना ने पूरी तरह से अभिजीत बिचुकले से दूरियां बना ली। हालांकि अभिजीत ने टास्क के दौरान देवोलीना से बातचीत करने की कोशिश की लेकिन देवोलीना ने उन्हें फटकार लगा दी। दरअसल देवोलीना को बीते हफ्ते अभिजीत बिचुकले ने इशारे में किस देने की बात कही थी, जिससे वह काफी असहज हो गईं और उन्होंने अभिजीत को खूब फटकार लगाई। वीकेंड के वार में सलमान खान ने भी अभिजीत की क्लास ली।

Trending Videos
bigg boss 15 abhijeet bichukale planing with rakhi sawant says now we will use devoleena bhattacharjee for our game
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

देवोलीना ने लगाई फटकार

अभिजीत ने देवोलीना से कहा तुम बात करोगी मुझसे। जिसका जवाब देवोलीना ने नहीं दिया। लेकिन बार-बार अभिजीत देवोलीना से ये सवाल पूछते हुए नजर आए। अभिजीत ने कहा मैं निजी तौर पर नहीं बोल रहा हूं टास्क के लिए मुझसे बात करेगी। जिसका जवाब देते हुए देवोलीना ने कहा, मैं अकेले टास्क नहीं कर रही हूं, प्रतीक निशांत सब हैं उनसे जाकर बात करो।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 abhijeet bichukale planing with rakhi sawant says now we will use devoleena bhattacharjee for our game
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

अभिजीत ने कहा देवोलीना का गेम में इस्तेमाल करना है

राखी सावंत से बात करते हुए अभिजीत ने कहा अभी देवोलीना को गेम के लिए यूज करना है हमें जैसे भी हो चाहे। हमारी तिगड़ी बन जाएगी, वो चिल्लाएगी चीख़ेगी उसे हम सबके सामने गोली बनाकर छोड़ेंगे। अब हम चुप बैठकर तमाशा देखेंगे। वो पहले जीजू का इस्तेमाल कर रही थी। वो मेरा इस्तेमाल कर रही थी ये साफ दिखाई दिया। अब हम उसका इस्तेमाल करेंगे।

bigg boss 15 abhijeet bichukale planing with rakhi sawant says now we will use devoleena bhattacharjee for our game
देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले - फोटो : सोशल मीडिया

अभिजीत ने कहा पहले ही प्लान किया था

अभिजीत ने राखी से कहा मैंने पहले से ही काफी चीजें प्लान की हुई थी। राखी ने पूछा कैसे इस्तेमाल करेंगे। उससे मैं जो भी बातें कर रहा था मैंने उसे पहले सब बता दिया था। उसे पहले से ही सबकुछ पता था। राखी सावंत ने कहा वो प्रतीक के साथ खुश है उसे छोड़ देना। जिसका जवाब देते हुए अभिजीत ने कहा प्रतीक की प्राथमिकता देवोलीना नहीं हैं।

विज्ञापन
bigg boss 15 abhijeet bichukale planing with rakhi sawant says now we will use devoleena bhattacharjee for our game
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी ने कहा आपको पसंद है ना वो

राखी सावंत ने कहा देवोलीना मुझे थोड़ी सनकी लगती हैं। जिस पर अभिजीत ने उनसे पूछा कि बाहर भी ऐसी ही है क्या, जिसका जवाब देते हुए राखी ने कहा मैं उनसे बाहर मिली भी नहीं हूं कभी। इसी के साथ राखी ने कहा आपको पसंद है ना देवोलीना, क्योंकि आपके हर शब्द में वो ही है। अभिजीत बिचुकले ने कहा मुझे इससे बचा लो मेरे मुंह से कभी भी कुछ भी निकलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed