{"_id":"618986fdd087fc1e4d7c2819","slug":"bigg-boss-15-are-karan-kundrra-and-vishal-kotian-ready-to-play-games-together-said-milkar-bajayenge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: क्या साथ गेम खेलने की तैयारी में करण कुंद्रा और विशाल कोटियन? बोले- मिलकर बजाएंगे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: क्या साथ गेम खेलने की तैयारी में करण कुंद्रा और विशाल कोटियन? बोले- मिलकर बजाएंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 09 Nov 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बिग बॉस 15 में कंटेस्टेंट्स अपने स्लो गेम प्लान की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। खेल को शुरू हुए पांच हफ्ते हो गए हैं लेकिन अब तक बिग बॉस के घर में कुछ ही कंटेस्टेंट्स हैं, जो नजर आ रहे हैं। तो कुछ कंटेस्टेंट ऐसे भी हैं, जो शुरुआती हफ्ते में शानदार खेल रहे थे और अब ठंडे होकर बैठ गए हैं। करण कुंद्रा और विशाल कोटियन का गेम भी ट्रैक से उतर गया है, जिस वजह से सलमान खान से लेकर घर में आए सभी गेस्ट दोनों को अपना गेम सुधारने की सलाह दे रहे हैं।
इन सब बातों के बीच घर में करण कुंद्रा और विशाल कोटियन एक-दूसरे से कुछ ऐसी बातचीत करते नजर आए हैं, जिसे सुनने के बाद ऐसा लग रहा है कि, दोनों शायद आने वाले दिनों में एक साथ गेम खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इतना ही नहीं, दोनों इस दौरान घरवालों को बजाने की बात भी कहते हैं।
Trending Videos
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बीते दो हफ्तों में करण कुंद्रा और विशाल कोटियन का गेम नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में अब लेटेस्ट एपिसोड में दोनों बात करते नजर आए हैं। सुबह-सुबह करण कुंद्रा विशाल से पूछते हैं, 'मैं सिर्फ ये पूछना चाहता हूं कि तू आगे क्या करना चाहता हैं। उसी हिसाब से मैं तेरे से गेम में लॉयल्टी मागूंगा। अक्का और अन्ना (विशाल और शमिता का बॉन्ड) का रिश्ता दिखता है लेकिन अगर तू सिर्फ इस रिश्ते में रह जाएगा और अगर डाउन जाता रहेगा तो तू खेल से निकल जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
करण कुंद्रा की इस बात पर विशाल कहते हैं, 'जो लोग मुझे सपोर्ट कर रहे हैं मैं उनके साथ हूं। मुझे एक से फर्क नहीं पड़ता। मैं उनको निराश करना नहीं चाहता।' इस पर करण कहते हैं कि लेकिन तू कर रहा है और मैं भी कर रहा हूं। फिर विशाल कहते हैं कि अब नहीं करूंगा। साथ में करण भी यही कहते हैं।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
करण कुंद्रा आगे कहते हैं कि मुझे पता है तुझमें खामियां हैं। तुझे हीरो बनना है तो बन। लेकिन इन सबसे तू बाहर निकल। मुझे भी बाहर निकलना है। हम साथ साथ निकलेंगे। इस पर दोनों बोलते हैं कि, मिलकर बजाएंगे। इतना ही नहीं, इस पूरी बातचीत के बाद दोनों ताली भी बजाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
करण कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के घर में करण कुंद्रा कई बार विशाल की तारीफ करते नजर आ चुके हैं। करण कई बार कह चुके हैं कि उन्हें विशाल के साथ खेलकर मजा आएगा क्योंकि वह दिमाग बहुत लगाते हैं और उनके ट्रिक्स को वो तोड़ना चाहते हैं। ऐसे में अगर वह साथ मिलकर खेलते हैं तो फैंस के लिए काफी मजेदार होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।