Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
Bigg Boss 15: Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa arrived on the show instead of Bigg Boss gave this fun task to the family members
{"_id":"619fda10d6bcdf0f78537856","slug":"bigg-boss-15-bharti-singh-and-harsh-limbachiyaa-arrived-on-the-show-instead-of-bigg-boss-gave-this-fun-task-to-the-family-members","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: बिग बॉस की जगह शो में पहुंचे भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया, घरवालों को दिया यह मजेदार टास्क","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: बिग बॉस की जगह शो में पहुंचे भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया, घरवालों को दिया यह मजेदार टास्क
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:16 AM IST
सार
मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन अपने फिनाले की ओर बढ़ता जा रहा है। शो में अब काफी कम सदस्य बाकी रह गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
Link Copied
मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन अपने फिनाले की ओर बढ़ता जा रहा है। शो में अब काफी कम सदस्य बाकी रह गए हैं। ऐसे में शो को और दिलचस्प और मनोरंजक बनाने के लिए मेकर्स जहां वाइल्ड कार्ड एंट्री करा रहे हैं, तो वहीं शो से हो रहे एलिमिनेशन ने दर्शकों को चौंका दिया है। इसी क्रम में आज प्रसारित हुए एपिसोड में बिग बॉस की जगह दर्शकों को भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया नजर आए।
दरअसल, आज के एपिसोड में दर्शकों को देखने मिला कि कैसे बिग बॉस के छुट्टी पर जाने के बाद भारती और हर्ष ने मिलकर घर को संभाला। इस दौरान दोनों ने घर वालों के साथ बातचीत करते हुए उन्हें मजेदार टास्क भी दिया। इस टास्क के तहत भारती और हर्ष ने घरवालों को बताया की एलिमिनेशन से बचने के लिए बॉटम 5 कंटेस्टेंट्स को एक मौका दिया जाएगा। इस मौके के तहत बॉटम 5 सदस्यों को टॉप 5 सदस्यों को अपनी हरकतों से प्रतिक्रिया देने के लिए उकसाना है।
Trending Videos
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
इसके तहत जय, नेहा, उमर, राजीव और विशाल घर वालों को हंसाने की कोशिश करते दिखाई दिए। वहीं, दूसरी तरफ टॉप 5 सदस्य यानी कि करण, तेजस्वी, शमिता, निशांत और प्रतीक भी बॉटम 5 सदस्यों कि किसी भी हरकत पर प्रतिक्रिया देने या हंसने से बचते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
टास्क को करते हुए सभी बॉटम 5 सदस्यों ने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को हंसाने की भरपूर कोशिश की। इस दौरान वह कई जगह से सफल भी रहे तो कहीं जगह नाकामी ही हाथ लगी। टॉप फाइव सदस्यों को हंसाने की कोशिश में उमर और राजीव अलग-अलग पहले अपनाते दिखाई दिए।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
दूसरी तरफ, नेहा और विशाल भी अपनी हरकतों से टॉप फाइव के सदस्यों को हंसाने की कोशिश करते नजर आ। यहां तक कि विशाल ने इस दौरान अपनी दाढ़ी तक साफ कर दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने आज तक सिर्फ एक सीरियल के सिवाय कभी अपनी दाढ़ी साफ नहीं की है, लेकिन टास्क और गेम में बने रहने के लिए वह आज यह कुर्बानी देने को भी तैयार है।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
वहीं, जय भी अपने स्तर पर टॉप 5 सदस्यों को उकसाते नजर आए। हालांकि इस दौरान उन्हें भारती की तरफ से यह सलाह भी दी गई कि वह अपनी तरफ से थोड़ा और प्रयास करें। क्योंकि इस समय जनता उन्हें लाइव देख रही है। हालांकि अपने स्तर पर कोशिश करने के बाद जय में हार मान लेते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।