बिग बॉस 15 इन दिनों दर्शकों का मनोरंजर कर रहा है। इस सीजन के शुरू होने के साथ ही घर में विवाद शुरू हो गए, यहां तक की मामला हाथापाई तक भी पहुंच गया। लेकिन बिग बॉस का घर सिर्फ झगड़ों और विवादों के लिए मशहूर नहीं है, बल्कि इस घर को सच्ची दोस्ती, प्यार, रोमांस और शादी के लिए भी जाना जाता है। आप भी हैरान हो गए न? दरअसल, बिग बॉस हाउस में एक बार नहीं बल्कि दो बार शादी का मंडप सजा है। जहां बिग बॉस कंटेस्टेंट सच धज कर बाराती बने नजर आए हैं। चलिए जानते हैं किन कंटेस्टेंट्स के लिए बिग बॉस ने सजाया अपना घर।
Bigg Boss 15: दो बार शादी का मंडप बन चुका है बिग बॉस हाउस, जानें किस किस ने रचाई घर में शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस-4 में सारा खान का उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अली मर्चेंट के साथ निकाह पढ़ा गया था। इस दौरान पूरे घर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। सारा अली खान के माता-पिता ने भी शो में शिरकत की थी। शादी को धूमधाम के साथ मनाया गया था।
टूट गई शादी
सारा खान और अली मर्चेंट ने शो में आने के कुछ ही दिनों बाद अपनी शादी को तोड़ दिया था। खुद सारा के माता पिता भी इस बात पर यकीन नहीं कर पाए थे। बाद में अली ने माना था कि सारा और उन्होंने महज पैसों के लिए शादी की थी। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों को शो में शादी करने के लिए बिग बॉस में 50 लाख की रकम दी थी।
मोनालिसा-विक्रांत सिंह
भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मोनालिसा बिग बॉस 10 में नजर आई थीं। वह शो में सबसे ज्यादा पंसद की जाने वाली कंटेस्टेंट में से एक थीं। शो में उनके ब्वॉयफ्रेंड और लिव इन पार्टनर विक्रांत सिंह से उनकी धूमधाम से शादी करवाई गई थी। दोनों की हल्दी और मेहंदी की रस्म के साथ मंडप में पूरे रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई। शादी में मोनालिसा की मां और विक्रांत की बहन के साथ साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर निरहुआ और आम्रपाली भी मौजूद थे।
आज भी हैं साथ
बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी मोनालिसा-विक्रांत सिंह आज भी साथ है। दोनों ने अपना आशियाना मुंबई में खरीदा है। जहां विक्रांत भोजपुरी फिल्मों में सक्रिय हैं,वहीं मोनालिसा के पास फिल्मों के साथ साथ टीवी के प्रोजेक्ट्स हैं।