{"_id":"61925fb821dea25d5006aa1a","slug":"bigg-boss-15-raqesh-bapat-pens-an-emotional-note-for-fans-says-trying-to-stand-on-my-feet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: राकेश बापट ने लिखा फैंस के नाम इमोशनल पोस्ट, कहा- अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रहा हूं","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: राकेश बापट ने लिखा फैंस के नाम इमोशनल पोस्ट, कहा- अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रहा हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Mon, 15 Nov 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राकेश बापट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस ओटीटी पर अपने गेम से लोगों को इम्प्रेस करने वाले राकेश बापट ने हाल में ही बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। उनकी एंट्री से घर में सबसे ज्यादा खुश उनकी दोस्त शमिता शेट्टी ही थीं। लेकिन अचानक राकेश की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें उस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसर, राकेश को किडनी में स्टोन की समस्या की वजह से तेज दर्द का सामना करना पड़ा। जिसके बाद बिग बॉस हाउस में मौजूद डॉक्टर्स ने उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। इस बात से मानो शमिता का दिल ही टूट गया था कि सलमान ने उन्हें एक और झटका दे दिया है। सलमान ने बताया कि राकेश अपनी तबीयत की वजह से अब शो में एंट्री नहीं करेंगे। इस घोषणा के बाद शमिता फूट फूटकर रोती नजर आईं। अब राकेश में सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।
2 of 5
राकेश बापट
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्ट में राकेश ने लिखा है कि ' मैं आप सभी को अपना परिवार मानता हूं और आप सभी से दिल का रिश्ता है। मैं खुशनसीब हूं कि आप लोग मेरी जिंदगी में हैं। इतना ही नहीं आप लोगों का प्यार ही मुझे बिग बॉस हाउस में खींच लाया, लेकिन अचानक आई सेहत की समस्या के चलते, मैं यहां कम समय ही रुक पाया। 5 साल पुरानी एक समस्या फिर से उठ गई है, इसकी कोई उम्मीद नहीं थी और ये बहुत तकलीफदेह है। जो लोग मेरे बारे में जानना चाहते हैं, मैं उनको बता दूं कि मैं पहले से काफी बेहतर हूं और रिकवर कर रहा हूं। जैसा कि आप सब कहते हैं हेल्थ सबसे पहले होती है'।
राकेश आगे लिखते हैं 'इस सफर में मैने एक कनेक्शन भी बनाया, जिसे आपने 'शारा' का नाम दिया। हम दोनों को हमारे जीवन में आपके होने पर बहुत गर्व है। इसके साथ ही बात यहां अगर मेरे स्वास्थ की नहीं होती तो मैं भी घर में आपका एंटरटेनमेंट कर रहा होता। मैं कभी भी ठीक से गुड बाय किए बिना नहीं जाता। लेकिन मेरा असहनीय दर्द मेरे बाहर आने का कारण बन गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राकेश बापट
- फोटो : सोशल मीडिया
राकेश पोस्ट में लिखते हैं मैं बस इतना कह सकता हूं कि ये सफर का छोटा हिस्सा था। लेकिन हमारा रिश्ता हमेशा रहेगा। अब मैं अपने पैरों पर फिर से खड़े होने कोशिश कर रहा हूं, ताकि फिर से आप सब का मनोरंजन कर सकूं। ढेर सारा प्यार ... राकेश।
विज्ञापन
5 of 5
शमिता शेट्टी और राकेश बापट
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी में राकेश और शमिता शेट्टी एक-दूसरे के करीब आए गए थे। शो से बाहर आने के बाद दोनों डेट पर भी समय बिताते नजर आए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को स्वीकार भी किया था। लोग दोनों को साथ में बिग बॉस 15 के घर में देखकर बेहद खुश थे, लेकिन राकेश के शो से बाहर होने की वजह से उनके फैंस काफी निराश हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।