बिग बॉस सीजन 15 में डॉनल बिष्ट का दो हफ्तों में मनोरंजन के मामले में भले ही अब तक योगदान ज्यादा न दिखाई दिया हो और घरवालों ने भले ही उन्हें सबसे बोरिंग कंटेस्टेंट का टैग दे दिया हो, लेकिन इस बात को नजरअंदाज करना भी आसान नहीं है कि वो शुरुआत से ही कई घरवालों के निशाने पर हैं। किसी को घर में डॉनल बिष्ट का व्यवहार नहीं पसंद आया तो किसी को उनके बोलचाल का तरीका पसंद नहीं आया। जहां डॉनल घर में कई कंटेस्टेंट के निशाने पर सबसे ऊपर रहती हैं तो वहीं एक ऐसी कंटेस्टेंट भी हैं जो उन्हें नापसंद करती हैं।
Bigg Boss 15: जय भानुशाली ने मायशा अय्यर को किया वॉर्न, डॉनल बिष्ट को बताया उनके लिए खतरा
मायशा ने कहा नहीं बर्दाश्त होती
सलमान खान के साथ वीकेंड के वार के बाद भी मायशा ईशान से डॉनल के बारे में बातचीत करती हुईं नजर आईं। मायशा ईशान से ये कहती हुई दिखाई दीं कि उन्हें डॉनल को अपनी नजरों के सामने देखना बिलकुल भी पसंद नहीं है और वो जब भी उन्हें देखती हैं उन्हें अंदर से बहुत ही ज्यादा गुस्सा आता है। वो खुद को बैलेंस करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उन्हें डॉनल बर्दाश्त नहीं हो रहीं।
जय ने मायशा को किया आगाह
दरअसल शुरुआत में ईशान और डॉनल बहुत ही अच्छे दोस्त थे और इस बात से सभी घर वाले वाकिफ हैं। ऐसे में डॉनल का पिछले कुछ दिनों से ईशान से झगड़ा हो रहा है उसे लेकर जय और विशाल मायशा की खिंचाई करते हुए उन्हें वॉर्न करते हुए नजर आए। जय ने कहा, ‘देख लो मायशा जहां झगड़े ज्यादा होते हैं आखिर में वहीं प्यार हो जाता है’। कही ऐसा न हो कि डॉनल ईशान एक हो जाए और तुम यहां अकेली।
घरवालों ने लिया ये निर्णय
दरअसल बिग बॉस में विधि, मायशा और डॉनल किचन की ड्यूटी में हैं। मायशा और डॉनल की लड़ाई से पूरा घर वाकिफ है ऐसे में करण कुंद्रा और बाकी के जंगलवासियों ने मिलकर ये निर्णय लिया कि डॉनल और मायशा को एक साथ किचन की ड्यूटी नहीं दी जाएगी। एक समय का खाना डॉनल और ब्रेकफास्ट मायशा बनाएंगी।
मायशा ने डोनल के लिए किया अभद्र भाषा का प्रयोग
सलमान खान ने वीकेंड के वार में घर के सभी सदस्यों की क्लास लगाते हुए कहा जब जय भानुशाली ने प्रतीक को गाली दी थी तो सभी घरवाले उनके खिलाफ हो उन्हें समझाने के लिए उनके पास गए, लेकिन जब मायशा ने डॉनल बिष्ट के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया तो आपमें से किसी ने भी उन्हें समझाने की कोशिश नहीं की।