पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस शुरू होते ही दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहा है। बिग बॉस के 15वें सीजन में एक के बाद एक ट्वीस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। पहले ही दिन से कई कंटेस्टेंट्स के बीच तनातनी देखने को मिली तो वहीं कुछ की जबरदस्त लड़ाई हो गई। बीते दिनों से बिग बॉस के घर का माहौल प्रतीक सहजपाल की वजह से गरमाया हुआ है। हाल ही में प्रतीक द्वारा की गई एक हरकत के बाद सभी घरवाले उनके खिलाफ हो गए हैं।
Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल के बचाव में उतरीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- योजना में निशांत भट्ट भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीक की इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी बुरा- भला कहा जा रहा है। ऐसे में अब बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी प्रतीक सहजपाल के समर्थन में सामने आई हैं। ट्विटर पर एक पोस्ट का जवाब देते हुए देवोलीना ने कहा कि भले ही प्रतीक ने गलती की थी, लेकिन इस योजना में निशांत भट्ट भी उनके साथ थे।
दरअसल, एक यूजर ने ट्वीट किया कि जब एक महिला बाथरूम के अंदर होती है तो बाथरूम जाने की कोशिश करना काफी घिनौना है। इस पोस्ट का जवाब देते हुए देवोलीना ने कहा, 'अरे वह बाथरूम के अंदर जाने की कोशिश नहीं कर रहा था। उसने बाहर से ताला खोला क्योंकि उसे ऐसा करने का एक और मौका नहीं मिलता। और दरवाजा अंदर से बंद था। माना कि यह उसकी गलती थी, लेकिन निशांत भी योजना में शामिल था। तो सब प्रतीक पर ही क्यों भड़क रहे हैं।"
Arey he was not trying to go inside the bathroom. 🤦🏼♀️He opened the lock from outside as he wudnt have got an another chance to do it.And door was locked from inside.Agree it was his mistake.But nishant bhi plan mein shamil tha.Why only #PratikSehajpal is bullied by all. #bb15 https://t.co/hN4FQzr6oC
वहीं, प्रतीक की इस हरकत पर शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार में उनकी क्लास लेते नजर आएंगे। सलमान खान प्रतीक को विधि पांड्या के साथ की गई हरकत के लिए फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। प्रतीक की इस हरकत पर पूरा घर प्रतीक के खिलाफ हो गया और सब उन्हें डांटने लगे। वहीं प्रतीक ने कहा कि उन्होंने ऐसा खेल के लिए किया। इसे लेकर अब सलमान उन्हें सबक सिखाते नजर आएंगे।
प्रतीक सहजपाल बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा थे और बिग बॉस 15 में आने के लिए उन्होंने खुद को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया था। प्रतीक को ओटीटी के दौरान काफी सफलता मिली थी लेकिन यहां उनका मुकाबला काफी नामी कंटेस्टेंट से है।