Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
Bigg Boss 15 Devoleena Bhattacharjee gets strict punishment for speaking English in the house the contestants was shocked to hear
{"_id":"61e1c1c7a4d3a310297d1735","slug":"bigg-boss-15-devoleena-bhattacharjee-gets-strict-punishment-for-speaking-english-in-the-house-the-contestants-was-shocked-to-hear","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: घर में अंग्रेजी बोलने पर देवोलीना भट्टाचार्जी को मिली सख्त सजा, सुनकर पूरा घर हुआ हैरान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: घर में अंग्रेजी बोलने पर देवोलीना भट्टाचार्जी को मिली सख्त सजा, सुनकर पूरा घर हुआ हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 15 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। शो में जल्द ही फिनाले होने वाला है और इसी वजह से अब कंटेस्टेंट्स खेल को जीतने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। इन कोशिशों के बीच घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स नियम भी तोड़ते नजर आते हैं, जो बिग बॉस ने घरवालों के लिए बनाए थे और इन नियमों का घर में सख्ती से पालन होता है। शो में ऐसा ही एक नियम है अंग्रेजी ना बोलने का। इस नियम की वजह से कई सेलेब्स बिग बॉस की फटकार खा चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भी बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स अंग्रेजी बोलना बंद नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से अब बिग बॉस ने घर में सबसे ज्यादा अंग्रेजी भाषा बोलने वाली बनी कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी को सख्त सजा सुनाई है।
दरअसल, बिग बॉस ने इस बार कंटेस्टेंट्स द्वारा अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल करने की वजह से सख्त कदम उठाया है। उन्होंने घर की कैप्टन शमिता शेट्टी के साथ एक छोटी प्रक्रिया की और फिर देवोलीना को सजा सुनाई।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
हुआ ये कि बिग बॉस ने पहले शमिता शेट्टी को कंफेशन रूम में बुलाया। इस दौरान शमिता शेट्टी से एक सवाल किया गया। बिग बॉस ने उनसे पूछा कि घर में चार कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं, जो सबसे ज्यादा अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इसमें आप, तेजस्वी प्रकाश, देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई का नाम है। आप बताएं कि इनमें से कौन सबसे ज्यादा अंग्रेजी में बात करता है?
3 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर शमिता शेट्टी देवोलीना का नाम लेती हैं। हालांकि, शमिता तेजस्वी का नाम लेना चाहती हैं लेकिन उनकी और तेजस्वी की बिल्कुल भी नहीं बनती और इसी वजह से वह आगे लड़ाई ना होने की वजह से देवोलीना का नाम लेती हैं और ये बात शमिता कहती भी हैं कि वह तेजस्वी प्रकाश का नाम नहीं लेना चाहतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस प्रक्रिया के बाद बिग बॉस घरवालों को बताते हैं कि शमिता के फैसले के अनुसार घर में देवोलीना भट्टाचार्जी सबसे ज्यादा अंग्रेजी में बात करती हैं और इसी वजह से उन्हें सजा दी जाती है। इस दौरान बिग बॉस देवोलीना को अगले आदेश तक बोलने के लिए साफ मना कर देते हैं। देवोलीना को एक सफेद बोर्ड दिया जाता है, जिस पर लिखकर ही वह सबसे अपनी बात कह सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 में शमिता शेट्टी सबसे ज्यादा अंग्रेजी में बात करती हैं। वह बिग बॉस और सलमान खान दोनों से डांट खा चुकी हैं। लेकिन इस हफ्ते शमिता बिग बॉस की कैप्टन हैं और इसी वजह से उन्हें सजा नहीं मिल सकतीं। ऐसे में शमिता इस सजा से बच जाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।