फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: क्या डॉनल बिष्ट की घर में होगी वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रेंड

Tue, 16 Nov 2021 12:47 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 16 Nov 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 donal bisht re-enter in salman khan show as wild card entry actress trend on social media
डोनल बिष्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 अपने सातवें हफ्ते में पहुंच चुका है और घर में कई रिश्ते बदलते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन छठे हफ्ते के खत्म होने के साथ जहां राकेश बापट और अफसाना खान घर से बेघर हो गए, तो वहीं अब रिपोर्ट्स की माने तो एक बार फिर से डॉनल बिष्ट बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में लौट सकती हैं। दरअसल शुरुआत के तीसरे हफ्ते में ही अभिनेत्री डॉनल बिष्ट को घरवालों के वोट्स के आधार पर घर से बेघर कर दिया गया था। हालांकि अब लगातार ये खबर जोरों पर है कि डॉनल बिष्ट एक बार फिर से घर में वाइल्ड कार्ड के रूप में लौट सकती हैं।



सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुईं डॉनल बिष्ट

डॉनल बिष्ट बिग बॉस को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं और उनके प्रशंसक एक बार फिर से उन्हें घर में वापस देखना चाहते हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, ‘मेरी पसंदीदा बिग बॉस के घर में वापस आ रही हैं’। इसी के साथ हैश टैग डॉनल बिष्ट लिखा। लोग लगातार डॉनल की वापसी पर अपना समर्थन दिखा रहे हैं। इसी के साथ अब तक उनके लिए 30 हजार से ज्यादा लोग ट्वीट कर चुके हैं।

bigg boss 15 donal bisht re-enter in salman khan show as wild card entry actress trend on social media
डॉनल बिष्ट, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : Instagram

तेजस्वी और डॉनल में होगी तकरार

डॉनल जब बिग बॉस के घर के बाहर आई थीं तो उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान तेजस्वी प्रकाश पर निशाना साधा था। डॉनल का कहना था कि तेजस्वी घर की सबसे फेक कंटेस्टेंट हैं और बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद वो कभी भी उनसे नहीं मिलना चाहती। डॉनल ने हाल ही में तेजरन यानी की तेजस्वी और करण के रिश्ते को लेकर भी कई खुलासे किए थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि अगर डॉनल घर में जाती हैं तो उनके निशाने पर कौन होगा।

bigg boss 15 donal bisht re-enter in salman khan show as wild card entry actress trend on social media
डोनल बिष्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

उमर रियाज के साथ बढ़ रही थी दोस्ती

स्टेज पर भले ही डॉनल और उमर की एक-दूसरे से मुलाकात तकरार में बदल गई हो, लेकिन बीतते समय के साथ इन दोनों की दोस्ती गहरी हो रही थी, जो सोशल मीडिया पर भी लोगों को काफी पसंद आ रही थी। लोग लगातार उमनाल उर्फ उमर और डॉनल की जोड़ी को घर में पसंद करने लगे थे और चाहते थे कि बिग बॉस में इनकी दोस्ती लोगों को देखने को मिले। हालांकि इनकी दोस्ती गहरी होती उससे पहले ही डॉनल घर से बाहर आ गईं और उमर घर में उन्हें याद करते हुए नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 donal bisht re-enter in salman khan show as wild card entry actress trend on social media
डोनल बिष्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

डॉनल पहले भी हो चुकी हैं ट्रेंड

बिग बॉस के तीसरे ही हफ्ते में डॉनल और विधि को घरवालों ने आपसी सहमति से बाहर कर दिया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने बिग बॉस के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें भेदभावी बताया। डॉनल और विधि के फैंस के साथ-साथ लोगों ने ब्रिंग बैक डॉनल हैश टैग चलाया और उन्हें घर में वापस लाने की सोशल मीडिया पर मांग की।

विज्ञापन
bigg boss 15 donal bisht re-enter in salman khan show as wild card entry actress trend on social media
डोनल बिष्ट - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता को बताया था अमानवीय

डॉनल बिष्ट ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत में न सिर्फ तेजस्वी पर निशाना साधा था, बल्कि शमिता शेट्टी को अमानवीय बताते हुए विशाल कोटियन को चालाक बताया था। इसी के साथ डॉनल ने ये साफ तौर पर कहा कि अगर उन्हें बिग बॉस के घर में जाकर अपना व्यक्तित्व दिखाने का मौका मिलेगा तो वो जरूर जाएंगी और अपने फैंस का दिल जीतेंगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed