{"_id":"619957f294079808ff3e2116","slug":"bigg-boss-15-family-members-made-fun-of-vip-membership-big-boss-reprimanded-the-contestants","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: वीआईपी मेंबरशिप का घरवालों ने बनाया मजाक, बिग बॉस ने लगाई फटकार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: वीआईपी मेंबरशिप का घरवालों ने बनाया मजाक, बिग बॉस ने लगाई फटकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में इन दिनों दर्शकों को कई बवाल और हंगामे देखने को मिल रहे हैं। शो अब अपने 7 हफ्ते पूरे करने वाला है। ऐसे में अब शो धीरे-धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। ऐसे में इसे और दिलचस्प और मजेदार बनाने के लिए मेकर्स शो में कई बदलाव ला रहे हैं। इसके चलते दर्शकों को शो में कई मजेदार मोड़ देखने को मिल रहे हैं। वहीं, अब जल्द ही इस सीजन के बॉटम 6 और टॉप 5 सदस्यों के नाम का खुलासा किया जाएगा।
इसी क्रम में आज प्रसारित हुए बिग बॉस के वीकेंड का वार एपिसोड में हर सीजन की तरह इस सीजन भी मीडिया मेंबर्स घरवालों से सवाल जवाब करने बिग बॉस के घर पहुंचे I घर पहुंचे मीडिया मेंबर्स ने घरवालों से बातचीत करते हुए सबसे पहले सभी वीआईपी सदस्यों से उनके वीआईपी स्टार वापस ले लिए।
Trending Videos
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, वीआईपी स्टार्स वापस लेते ही अब घर एक बार फिर पहले की तरह सामान हो गया है। अब घर में कोई भी सदस्य वीआईपी और नॉन वीआईपी कैटेगरी में बंटा नहीं होगा। इधर, वीआईपी स्टार हटाने की खबर सुनते ही घर के कुछ सदस्य खुशी मनाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सदस्यों के इस रवैए को देख बिग बॉस नाराज हो गए और उन्होंने सभी घरवालों को फटकार लगाते हुए कहा कि सदस्यों से वीआईपी स्टार वापस लेना खुशी मनाने की बात नहीं है। बल्कि यह इस बात को दर्शाता है कि मीडिया से आए लोग उन्हें अभी तक ट्रॉफी का दावेदार नहीं मांगते हैं।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हालांकि, आज का एपिसोड बिग बॉस की फटकार के साथ ही खत्म हो गया। ऐसे में अब दर्शकों को घर वालों के लिए मीडिया मेंबर्स के तीखे सवालों और उनके जवाबों को जानने के लिए कल के एपिसोड का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
वहीं, आज प्रसारित हुए एपिसोड में बिग बॉस मराठी के होस्ट महेश मांजरेकर और अंतिम फिल्म की स्टार कास्ट आयुष शर्मा और महिमा मकवाना मेहमान बन कर मंच पर पहुंचे। इस दौरान महेश ने सभी घरवालों को उनकी असलियत से रूबरू कराया, तो वहीं आयुष और महिमा ने सभी से एक मजेदार टास्क भी करवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।