{"_id":"61ea4de9dec6e4274c4c363a","slug":"bigg-boss-15-fans-suspect-that-rashmi-desai-got-evicted-in-mid-week-eviction-said-we-will-not-watch-the-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: बिग बॉस के घर में हुआ मिड-वीक एविक्शन, भड़के फैंस, कहा- अगर रश्मि के साथ अन्याय किया तो...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: बिग बॉस के घर में हुआ मिड-वीक एविक्शन, भड़के फैंस, कहा- अगर रश्मि के साथ अन्याय किया तो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बिग बॉस 15 के फिनाले से कुछ दिन पहले एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। बिग बॉस का लाइफ फीड देखने वाले प्रशंसक यह अनुमान लगा रहे हैं कि जल्द ही बिग-बॉस 15 में मिड-वीक एविक्शन होने वाला है। कई लोग तो सोशल मीडिया पर यह भी कह रहे हैं कि घर की सदस्य रश्मि देसाई को शो से बाहर कर दिया गया है। ऐसे में उनके प्रशंसक काफी परेशान हैं।
Trending Videos
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इन सभी अटकलों के बीच रश्मि देसाई के प्रशंसक बिग बॉस पर भड़ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बिग बॉस को चेतावनी तक दे दी है। एक यूजर ने लिखा, "लाइव फीड में कोई नजर नहीं आ रहा था। ना बेडरूम एरिया में और ना ही बाथरूम एरिया में। क्या ये एविक्शन का टाइम है?" बता दें कि बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स का मूवमेंट ना दिखाई देने के बाद फैंस ने पहले मिड-वीक एविक्शन और फिर घर की सदस्य रश्मि देसाई के एविक्शन का अनुमान लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सलमान खान को वीकेंड का वार में रश्मि देसाई की तारीफ करनी चाहिए। उन्होंने बिना किसी सपोर्ट के शानदार प्रदर्शन किया है। अन्य यूजर ने लिखा, 'यदि रश्मि देसाई के साथ अन्याय किया, तो मैं बिग बॉस देखना बंद कर दूंगा।'
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि रश्मि देसाई के फैंस का कहना है कि वह उनकी वजह से ही बिग बॉस का शो देखते हैं। ऐसे में अगर उन्हें बाहर निकाली दिया, तो हम स्क्रिप्टेड शो नहीं देखेंगे। हालांकि अभी तक न ही रश्मि देसाई के दोस्तों और न ही बिग-बॉस की तरफ से ऐसी खबरों की पुष्टि की गई है। प्राेमो में भी इस तरह की कोई बात नहीं कही गई है।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
अब तक फिनाले में करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, राखी सावंत, तेजस्वी प्रकाश पहुंचे हैं। वहीं रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले अभी भी फिनाले वीक में अपनी जगह बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।