Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
Bigg Boss 15 finale live: Siddharth shukla voice will resonate on the stage of Bigg Boss the memorable moments of Sidnaz will moisten his eyes
{"_id":"61f55522da0fcc5ba71e1f1a","slug":"bigg-boss-15-finale-live-siddharth-shukla-voice-will-resonate-on-the-stage-of-bigg-boss-the-memorable-moments-of-sidnaz-will-moisten-his-eyes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: बिग बॉस के मंच पर फिर गूंजेगी सिद्धार्थ की आवाज, आंखें नम कर देंगे सिडनाज के यादगार पल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: बिग बॉस के मंच पर फिर गूंजेगी सिद्धार्थ की आवाज, आंखें नम कर देंगे सिडनाज के यादगार पल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 29 Jan 2022 08:24 PM IST
सार
अपने विवादों और लड़ाई- झगड़ों के लिए मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का हर सीजन दर्शकों को कई यादगार पल देता है। इसी क्रम में शो के 15वें सीजन में भी दर्शकों को कई मजेदार और यादगार पल देखने को मिले।
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : social media
Link Copied
अपने विवादों और लड़ाई- झगड़ों के लिए मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का हर सीजन दर्शकों को कई यादगार पल देता है। इसी क्रम में शो के 15वें सीजन में भी दर्शकों को कई मजेदार और यादगार पल देखने को मिले। 100 से ज्यादा दिनों तक बिग बॉस के घर में रहे सभी सदस्य कई उतार-चढ़ाव को पार कर आखिरकार इस शो के अंत के करीब पहुंच चुके हैं। शो के इस सीजन के फिनाले के शुरू होने मैं अब कुछ ही घंटे बाकी है। ऐसे में सभी दर्शक यह जाने के लिए बेताब है कि बिग बॉस के इस सीजन की ट्रॉफी कौनसा सदस्य अपने नाम करता है। वही शो के इस सीजन के फिनाले को धमाकेदार बनाने के लिए मेकर्स भी अपनी तरफ से भरपूर कोशिश कर रहे हैं।
इसी क्रम में आज प्रसारित होने वाले फिनाले एपिसोड में बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी रह चुकीं शहनाज गिल भी फिनाले में परफॉर्म करती नजर आएंगी। बिग बॉस 13 में अपने चुलबुले अंदाज से सभी का दिल जीतने वालीं शहनाज गिल अपनी परफॉर्मेंस के जरिए बॉस 13 के विनर रहे दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को एक खास ट्रिब्यूट देंगी। इस दौरान बिग बॉस 15 के मंच पर शहनाज सिद्धार्थ की यादों में खोई नजर आएंगी।
Trending Videos
2 of 5
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस टेलीविजन का अब तक का सबसे मशहूर चर्चित और विवादित रियलिटी शो रहा है। शो में हिस्सा लेने वाले सदस्यों की दोस्ती और दुश्मनी कई बार सिर्फ शो तक ही सीमित रहती है। तो वहीं कई बार यह शो खत्म होने के बाद भी जारी रहती हैं। बिग बॉस के 13वें सीजन में ऐसी ही कुछ प्यार भरी बॉन्डिंग सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच देखने को मिली। एक -दूसरे से लड़ने झगड़ने के बाद भी वह कभी अलग नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल
- फोटो : Social Media
शो खत्म होने के बाद भी दोनों का यह बॉन्ड टूटा नहीं, बल्कि दोनों का यह रिश्ता और भी गहरा हो गया। फिनाले में पहुंचीं शहनाज अपने इसी मजबूत रिश्ते को दिखाती नजर आएंगी। शहनाज उन्हीं का गाया हुआ गाना ‘तू मेरा है’ पर परफॉर्म करती दिखेंगी। इस दौरान बिग बॉस के मंच पर एक बार फिर सिडनाज के यादगार पल सभी की आंखें नम कर देंगे।
4 of 5
सलमान खान ने इस बार बिग बॉस फिनाले को धमाकेदार बनाने की पूरी तैयारी कर रखी है
- फोटो : amar ujala Mumbai
बिग बॉस 15 का फिनाले इस बार कुछ हटकर होने वाला है। दरअसल, ग्रैंड फिनाले में चार चांद लगाने के लिए शो के एक्स विनर्स को भी बुलाया गया है। इस दौरान शो में शिरकत करने वाले इन सितारों में गौतम गुलाटी, गौहर खान, रूबीना दिलाईक, उर्वशी ढोलकिया और श्वेता तिवारी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो के इस सीजन में बतौर फाइनलिस्ट 6 सदस्य फिनाले वीक में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में अब बिग बॉस 15 की ट्रॉफी अपने नाम करने की इस दौड़ में शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट, रश्मि देसाई और तेजस्वी प्रकाश शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।