{"_id":"61f40bccb8ae747cda14e994","slug":"bigg-boss-15-finalists-get-overwhelmed-after-watching-an-emotional-recap-of-their-journey-of-bigg-boss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: शो में अपनी जर्नी देखकर भावुक होंगे फाइनलिस्ट्स, बीते दिनों को याद कर आंखों में आए आंसू","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: शो में अपनी जर्नी देखकर भावुक होंगे फाइनलिस्ट्स, बीते दिनों को याद कर आंखों में आए आंसू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 28 Jan 2022 08:59 PM IST
सार
टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के फिनाले में 24 घंटे का समय बाकी रह गया है। शो के इस सीजन में फाइनलिस्ट बने सभी सदस्यों ने फिनाले तक पहुंचने के लिए एक लंबा सफर तय किया है।
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के फिनाले में 24 घंटे का समय बाकी रह गया है। शो के इस सीजन में फाइनलिस्ट बने सभी सदस्यों ने फिनाले तक पहुंचने के लिए एक लंबा सफर तय किया है। शो के फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए सभी ने अथक प्रयास करते हुए इस पूरे सफर में कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। ऐसे में शो के आखिरी दिनों में अब सभी फाइनलिस्ट अपने इस यादगार सफर को एक बार फिर याद करते नजर आएंगे।
दरअसल शो के आज प्रसारित होने वाले एपिसोड में इस शो की यात्रा के आखिर में बिग बॉस सभी फाइनलिस्ट को एक बार फिर उनका सफर दिखाएंगे। बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स को उनके इस सीजन के हाईलाइट्स का एक वीडियो दिखाएंगे। इस वीडियो में सभी सदस्यों की उतार-चढ़ाव वाली इस यात्रा की झलकियां देखने को मिलेगी।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो के अपने सफर को एक बार फिर देख सभी की आंखों में आंसू आ गए। शो में अपने सफर देख भावुक हुईं तेजस्वी कहती हैं कि मैं इसे बहुत याद करने वाली हूं। इसके लिए शुक्रिया बिग बॉस। इसी बीच रियलिटी शो हुनरबाज- देश की शान के होस्ट भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया एक बार फिर बिग बॉस के सदस्यों के साथ मस्ती- मजाक करते नजर आएंगे।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस दौरान घरवालों से मिलने पहुंचे भारती और हर्ष सभी सदस्यों की टांग खींचते नजर आएंगे। साथ ही घर के सदस्य अलग-अलग गानों पर डांस परफॉर्मेंस देते भी दिखाई देंगे। इस दौरान रश्मि दीवानी मस्तानी गाने पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देंगी। रश्मि की परफॉर्मेंस को देख भारती कहती हैं, यह खाकी- निक्कर में मस्तानी पहली बार देखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इतना ही नहीं इस दौरान भारती करण की मां और तेजस्वी की सास होने का भी नाटक करेंगी। इस दौरान करण की मां की नकल करते हुए वह तेजस्वी की ड्रेस पर कमेंट करते हुए कहती हैं, करण पुतर वाटर कूलर ढक्कन वाली ड्रेस है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि आज प्रसारित होने वाला शो का यह एपिसोड घर के सभी सदस्यों के लिए यादगार साबित होने वाला है।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि अब बिग बॉस 15 की ट्रॉफी हासिल करने की इस दौड़ में शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा , प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, तेजस्वी प्रकाश और रश्मि देसाई शामिल हैं। बिग बॉस 15 का फिनाले 29 और 30 जनवरी को रात 8:00 बजे से कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।