सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15 Finale: ग्रैंड फिनाले की हुई दमदार शुरुआत, मां से मिलकर भावुक हुए घरवाले

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 29 Jan 2022 09:29 PM IST
सार

टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें के सीजन का फिनाले आखिरकार शुरू हो गया है। दर्शक इस सीजन के विजेता का नाम जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Grand Finale 2022: Grand Finale start with a big bang the finalists got emotional after meeting their mothers
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें के सीजन का फिनाले आखिरकार शुरू हो गया है। दर्शक इस सीजन के विजेता का नाम जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 100 दिनों से ज्यादा समय तक बिग बॉस के घर में अपना समय बिताने के बाद अंत में कुल 6 सदस्य फिनाले वीक में अपनी जगह बना पाए। इन सभी फाइनलिस्ट में शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और रश्मि देसाई का नाम शामिल था। हालांकि, अब रश्मि देसाई फिनाले से बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में शो के फिनाले में सभी फाइनलिस्ट का हौसला बढ़ाने शो में सभी कंटेस्टेंट्स की मांएं भी पहुंचीं

 

शो के फिनाले एपिसोड की शुरुआत में शो के होस्ट सलमान खान अल्लाह दुहाई है गाने पर परफॉर्म करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने तुकबंदी भरी पंक्तियों के साथ शो के इस सीजन के फाइनलिस्ट का परिचय भी कराया। इसके बाद बिग बॉस ने सभी घरवालों से बातचीत करते हुए उन्हें बताया कि फिनाले के इतना नजदीक पहुंचे सभी सदस्यों को मां के आंचल और उनके दुलार की जरूरत होगी। ऐसे में बिग बॉस ने सभी फाइनलिस्ट को उनकी मांओं का एक वीडियो दिखाया।

Trending Videos
Bigg Boss 15 Grand Finale 2022: Grand Finale start with a big bang the finalists got emotional after meeting their mothers
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

सभी कंटेस्टेंट अपनी मां से मिले आशीर्वाद, प्यार और दुलार को देख भावुक हो गए। इस दौरान सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मांओं ने विश्वास जताया कि उनके बच्चे बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ घर से बाहर आएंगे। साथ ही इस दौरान बिग बॉस के सफर की कुछ बातों को याद कर सभी फाइनलिस्ट की माएं भी भावुक हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Grand Finale 2022: Grand Finale start with a big bang the finalists got emotional after meeting their mothers
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

इस दौरान रश्मि देसाई की मां ने बताया कि जब रश्मि पोल वाले टास्क के लिए 19 घंटे तक खड़ी रही थी, तब उन्हें बेहद दुख हुआ था। साथ ही उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि वह इस बात को जानती थी कि उनकी बेटी बिग बॉस 15 के फिनाले में अपनी जगह जरूर बनाएगी।

Bigg Boss 15 Grand Finale 2022: Grand Finale start with a big bang the finalists got emotional after meeting their mothers
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, प्रतीक की मां ने बताया कि जब शो में एक बार प्रतीक अकेले बैठ कर रो रहे थे और निशांत ने आकर उन्हें संभाला था, तब वह बेहद भावुक हो गई थीं। इसके साथ ही करण कुंद्रा की मां ने भी बताया कि जब फिनाले वीक टास्क के दौरान उन्हें मिर्ची खाने का टास्क दिया गया तो उन्हें मिर्ची खाते देख उनके अंदर जलन महसूस हो रही थी।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Grand Finale 2022: Grand Finale start with a big bang the finalists got emotional after meeting their mothers
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद वीडियो खत्म होने पर सभी कंटेस्टेंट की माएं बिग बॉस के मंच पर पहूंचीं। बिग बॉस के मंच पर अपनी मांओं को देख सभी सदस्य खुशी से झूम उठे। साथ ही मंच पर पहुंचीं सभी सदस्यों की मांओं से शो के होस्ट सलमान खान ने एक टास्क भी कराया। इस टास्क के तहत घर से बाहर हुए एक सदस्य के नाम घोषणा करनी थी। टास्क के अंत में रश्मि देसाई फिनाले की दौड़ से बाहर हो गईं।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed