बिग बॉस टीवी इंडस्ट्री का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो रहा है। इस शो ने साल 2006 में एंट्री की थी और अब यह शो अपने 15वें सीजन के फिनाले तक पहुंच गया है। इस शो का पहले सीजन से 15 वें सीजन तक का सफर बहुत ही दमदार रहा है। हालांकि कुछ सीजन्स को फैंस ने बोरिंग बताया तो कुछ ने रिकॉर्डतोड़ टीआरपी हासिल की। जल्द ही इस सीजन का विनर सबके सामने आने वाला है। आज हम बिग बॉस के उन विजेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो ट्रॉफी जीतने के बाद भी लाइमलाइट से दूर रह रहे हैं।
Bigg Boss 15 grand finale: लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं बिग बॉस के ये विनर्स, शो के अंदर सादगी दिखाकर जीती थी ट्रॉफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 1
राहुल रॉय ने बिग बॉस का पहला सीजन अपने नाम किया था। राहुल रॉय इसके बाद तब चर्चा में आए थे जब वो भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद आखिरी बार राहुल अपनी सेहत के चलते सुर्खियों में आए थे। अभिनेता को साल 2020 में ब्रेन स्ट्रोक आ गया था। फिलहाल राहुल ठीक हैं और अपनी सेहत का ध्यान दे रहे हैं।
बिग बॉस 2
आशुतोष कौशिक ने इसके दूसरे सीजन को अपने नाम किया। इससे पहले आशुतोष एमटीवी रोडीज का पांचवा सीजन भी जीत चुके थे। बिग बॉस के बाद आशुतोष कई फिल्मों में नजर आए इनमें जिला गाजियाबाद, शॉर्टकट रोमियो और किस्मत लव पैसा दिल्ली है। फिल्मों में आने के बाद आशुतोष का नाम कई विवादों में भी आया था। कभी उन पर फोटोग्राफर्स से बदतमीजी का आरोप लगा तो कभी कैफे के बाहर झगड़ा करते पाए गए। अब वह पूरी तरह लाइमालाइट से दूर हो गए हैं।
बिग बॉस 3
विंदू दारा सिंह ने बिग बॉस तीन की ट्रॉफी जीती। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद उन्होंने कुछ फिल्मों और शोज में भी काम किया था। वो जोकर, हाउसफुल 2 और सन ऑफ सरदार में काम करते देखे गए थे लेकिन अब यह पूरी तरह से इंडस्ट्री से दूर अपने परिवार के साथ शांति का जीवन जी रहे हैं।
बिग बॉस 5
जूही परमार अपने सीरियल 'कुमकुम' में निभाए गए किरदार की वजह से घर-घर में जानी जाती थी। उन्होंने बिग बॉस सीजन पांच की ट्रॉफी पर कब्जा किया था। जूही ने साल 2012 में बिग बॉस जीता और उसके बाद उन्होंने संतोषी मां, कर्मफल दाता शनि और तंत्र में काम भी किया। अब वह कम ही टीवी शोज में नजर आती हैं।

कमेंट
कमेंट X