बिग बॉस का 15वां सीजन अपने फिनाले तक पहुंच ही गया लेकिन फाइनल में आए कंटेस्टेंट्स की एक-दूसरे से लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शो के प्रेमी इस बात से अनजान नहीं हैं कि तेजस्वी प्रकाश को पूरे सीजन में शमिता शेट्टी और करण कुंद्रा की दोस्ती बिल्कुल पसंद नहीं आई। दोनों की करण को लेकर कई बार कैट फाइट भी हुई। इसी के चलते अब फाइनल में भी शमिता और तेजस्वी के बीच जमकर लड़ाई हुई और इसका प्रोमो रिलीज हुआ है।
Bigg Boss 15: फिनाले में भी दिखी शमिता शेट्टी और तेजस्वी की कैट फाइट, सलमान के सामने ही हो गई लड़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोमो में साफ दिखी दोनों के बीच की रंजिश
हाल ही में बिग बॉस 15 के फिनाले का प्रोमो रिलीज हुआ है। इस वीडियो में शमिता और तेजस्वी फिर लड़ते हुए दिख रही हैं। सीजन का खत्म होते-होते दोनों के बीच की लड़ाई काफी बढ़ गई है। हमेशा की तरह इन दोनों की लड़ाई की वजह करण कुंद्रा ही हैं। वीडियो में दोनों को एक-दूसरे के ऊपर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है।
A post shared by Bigg Boss 15 Updates! 🔥 (@biggboss15khabrii)
राकेश बापत ने भी निकाली भड़ास
शमिता शेट्टी के बॉयफ्रेंड राकेश बापत ने फिनाले में तेजस्वी को खूब लताड़ लगाई है। राकेश ने तेजस्वी से पूछा कि वह शमिता के टार्गेट क्यों कर रही हैं। शमिता को करण में बिल्कुल इंटरेस्ट नहीं है। जब-जब मैंने तुम्हें शमिता के साथ गंदा बर्ताव करते देखा तब-तब लगा कि गुस्से में मैं टीवी तोड़ दूं।
तेजस्वी ने फिर बोला शमिता को इंसिक्योर
राकेश की फटकार के बाद तेजस्वी ने अपनी सफाई देते हुए शमिता को इंसिक्योर बुलाया। तेजस्वी की इस बात पर शमिता उनपर भड़क उठीं और सलमान से पूछती हैं कि इंसिक्योर कौन है? इसके बाद बात बढ़ जाती है और दोनों एक दूसरे पर चिल्लाने लगती हैं।
शहनाज करेंगी परफॉर्म
प्रोमो के वीडियो में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी परफॉर्मेंस दे रहे हैं। लेकिन इन परफॉर्मेंस में एक स्पेशल है जिसका इंतजार सभी कर रहे हैं। बता दें शो के फिनाले में शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देंगी और उनकी परफॉर्मेंस की भी एक झलक इसमें दिखी है।

कमेंट
कमेंट X