फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15 Grand Finale: शमिता शेट्टी की मां ने बयां किया अपना दर्द, कहा- "उस रात मैं भी टूट गई थी, जब..."

Sun, 30 Jan 2022 01:08 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 30 Jan 2022 01:08 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Grand Finale: Shamita Shetty Mother Sunanda Also Cried When Tejasswi Prakash Called Her Aunty
शमिता और सुनंदा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शनिवार को ‘बिग बॉस 15’ का प्री ग्रैंड फिनाले प्रसारित हुआ। इस दौरान निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, रश्मि देसाई और तेजस्वी प्रकाश के घरवाले भी मौजूद थे। इतने समय बाद अपने घर वालों को देख सभी फाइनलिस्ट भावुक हो गए। वहीं शमिता की मां सुनंदा शेट्टी की आंखें भी नम हो गईं। उन्होंने अपने दर्द का बयां करते हुए बताया कि जब-जब शमिता इस घर में किसी का निशाना बनी है, तब-तब मैं उन्हें देख बहुत दुखी हुई हूं। शमिता एक मजबूत दावेदार हैं और उसने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मुश्किलों का सामना किया है।

Bigg Boss 15 Grand Finale: Shamita Shetty Mother Sunanda Also Cried When Tejasswi Prakash Called Her Aunty
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया

मां ने सबसे ज्यादा दिल दुखा देने वाला किस्सा
बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में तेजस्वी ने शमिता पर निशाना साधते हुए उन्हें 'आंटी' कह दिया था। उम्र पर कमेंट करने की वजह से घर के सभी सदस्य तेजस्वी के खिलाफ हो गए थे। यहां तक कि घर के बाहर कई सेलिब्रिटीज ने भी शमिता का सपोर्ट किया था। इसी वाकये का जिक्र करते हुए सुनंदा कहती हैं, ‘उसने इस पूरी यात्रा के दौरान काफी कुछ बर्दाश्त किया है। उन्हें बॉडी शेम और एज शेम किया गया। यह देखकर मुझे बहुत खराब लगा। जब मैंने उसे शो में रोता देखा, तो मैं भी टूट गई थी। हमेशा शिल्पा शेट्टी की बहन के रूप में पहचाना जाना शमिता के लिए आसान नहीं था। उन्होंने बिग बॉस 15 के जरिए अपनी खुदकी पहचान बनाई है।‘

Bigg Boss 15 Grand Finale: Shamita Shetty Mother Sunanda Also Cried When Tejasswi Prakash Called Her Aunty
शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश - फोटो : social media

घर में फिर हुई कैट फाइट

शो में आगे शमिता और तेजस्वी के बीच जोरदार लड़ाई हुई। शमिता ने तेजस्वी से कहा कि किसी भी महिला को नेशनल टीवी पर आंटी कहना सही नहीं है। यह बात तुम्हे समझनी चाहिए। यह बहुत गलत है।‘ शमिता की इस बात का जवाब देते हुए तेजस्वी कहती हैं कि ‘मैंने इस बात के लिए आपसे माफी भी मांगी है।‘

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed