सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15 Finale: बिग बॉस 15 के विनर का नाम हुआ लीक? वायरल हो रही इस तस्वीर में है सारी जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Sun, 30 Jan 2022 12:37 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss 15 winner name leaked before announcement viral photo of wikipedia claims shamita shetty as runner up
बिग बॉस 15 विनर - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के 15वें सीजन के विनर के नाम से जल्द ही पर्दा हटने वाला है। फाइनलिस्ट करण कुंद्रा, प्रतीक सहजपाल, तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है। बिग बॉस 15 के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स ने घर में तीन महीने से ज्यादा का समय बिताया है और फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित रखने के लिए कड़ी मेहनत की है। हालांकि, इनमें से एक ही अपने घर ट्रॉफी लेकर जाएगा। इसी बीच सोशल मीडिया पर विनर के नाम वाली एक फोटो वायरल हो रही है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

Trending Videos
Bigg boss 15 winner name leaked before announcement viral photo of wikipedia claims shamita shetty as runner up
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया

विकिपीडिया का दावा
शो के होस्ट सलमान खान के विनर घोषित करने से पहले ही सोशल मीडिया विनर का नाम लीक हो गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर विकिपीडिया पेज की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में दावा किया जा रहा है कि प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 के विजेता हैं और शमिता शेट्टी इसकी उपविजेता रहेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 15 winner name leaked before announcement viral photo of wikipedia claims shamita shetty as runner up
सलमान खान - फोटो : amar ujala , Mumbai

इनामी राशी की भी जानकारी 
इंटरनेट पर वायरल हो रही इस तस्वीर में विनर के साथ-साथ उसको इनाम में मिलने वाली राशी की भी जानकारी साझा की गई है। बता दें इसमें दावा किया जा रहा है कि विजोता को इस साल 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। 



 
Bigg boss 15 winner name leaked before announcement viral photo of wikipedia claims shamita shetty as runner up
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
पहले भी हुई थी तस्वीर वायरल
इसी तरह कुछ दिनों पहले ऐसी ही एक और तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि बिग बॉस 15 के विजेता करण कुंद्रा हैं और तेजस्वी प्रकाश उपविजेता हैं। 


 
विज्ञापन
Bigg boss 15 winner name leaked before announcement viral photo of wikipedia claims shamita shetty as runner up
सलमान खान ने इस बार बिग बॉस फिनाले को धमाकेदार बनाने की पूरी तैयारी कर रखी है - फोटो : amar ujala Mumbai

देखना होगा फिनाले 
इस तस्वीर में कितनी सच्चाई है इस बात का खुलासा तो आज शाम को हो जाएगा। दर्शकों को इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बिग बॉस के 15वें सीजन का फिनाले कल रात (29 जनवरी 2022) को शुरू हो चुका है। इसमें कल रात रश्मि देसाई घर से बेघर हो गई हैं। आज रात (30 जनवरी 2022) इसका विनर सबके सामने होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed