बिग बॉस का हर सीजन अपने एंटरटेनमेंट के लिए जाना जाता है। इस शो में होने वाले एक से बढ़कर एक ड्रामे लोगों के लिए इस शो में दिलचस्प बना देते हैं। इस समय बिग बॉस 15 चल रहा है और प्रतिभागियों के ड्रामे की वजह से ये सीजन भी सुर्खियों में बना हुआ है। अभी हाल ही में राखी सावंत, रश्मि देसाई, देवोलीना और अभिजीत बिचुकले को बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई थी। ताकि शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया जा सके, लेकिन हुआ इसका उल्टा। वाइल्ड कार्ड एंट्री पाने वाले प्रतिभागियों में से अभिजीत बिचुकले रोजाना कुछ न कुछ ऐसा कर देते हैं कि जिससे बिग बॉस के पूरे घर का माहौल खराब हो जाता है। अब अभिजीत ने बिग बॉस के घर में एक और नया सियापा खड़ा कर दिया है। दरअसल वो देवोलीना से लड़ाई के बाद जहर खाना चाहते हैं।
Bigg Boss 15: बिग बॉस के घर में हाई वोल्टेज ड्रामा, देवोलीना से लड़ाई के बाद अभिजीत बिचुकले खाना चाहते हैं जहर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन