सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश ने शमिता शेट्टी को कहा झूठी, दोनों के बीच हुआ जमकर झगड़ा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 18 Dec 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash called shamita shetty jhoothi both gets into big fight
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 के घर में रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी के अलावा के एक और कैट फाइट देखने को मिल रही है और ये लड़ाई है तेजस्वी प्रकाश और शमिता शेट्टी के बीच। हालांकि दोनों की शुरुआत से ही एक-दूसरे से बिलकुल भी नहीं बनती। शमिता को कही तेजस्वी की कई बातें बिलकुल नहीं पसंद आती तो वहीं तेजस्वी भी शमिता पर गेम को लेकर बिलकुल भी विश्वास नहीं करतीं और अक्सर उनकी बातों से असहमत नजर आती हैं। हाल ही में दोनों के बीच फिनाले टास्क के बाद एक बार फिर से गहमा-गहमी देखने को मिली।



शमिता ने जेल जाने के लिए लिया तेजस्वी का नाम

बिग बॉस के घर में एक बार फिर से सभी घरवालों को आपसी सहमति करके किसी भी एक सदस्य को जेल भेजना होता है। इस हफ्ते शमिता ने जेल भेजने के लिए तेजस्वी का नाम लिया। शमिता ने कहा, ‘मैं बहुत कनफ्यूज हूं जिस तरह से तेजस्वी ने मेरे साथ बर्ताव किया है। मुझे लगता है तेजस्वी हर बात का विरोध करती हैं और उन्होंने इस हफ्ते बहुत भड़काया है बहुत मुद्दों में। जिस मुद्दे में मैं देवोलीना के लिए बोलने आई थी तो तेजस्वी ने उसे मेरे ऊपर ही घुमाने की कोशिश की।

Trending Videos
bigg boss 15 tejasswi prakash called shamita shetty jhoothi both gets into big fight
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी ने रखा अपना पक्ष

तेजस्वी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा मैंने देवोलीना को बिलकुल भी नहीं भड़काया है। इसलिए मैं इस बात को लेकर क्लियर हूं और सामने वाला भी मान रहा है। इसके बीच में निशांत ने तेजस्वी पर आरोप लगाते हुए अफसाना का पॉइंट उठाया। जहां करण ने तेजस्वी का साथ देते हुए कहा कि देवोलीना और अफसाना बिलकुल दो अलग इंसान हैं और दोनों का मुद्दा भी बिलकुल ही अलग था।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash called shamita shetty jhoothi both gets into big fight
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

शमिता ने उठाया पैरो की जूती का मुद्दा

इस बहसबाजी के बीच एक बार फिर से शमिता शेट्टी ने अभिजीत बिचुकले द्वारा पैरो की जूती कहने का मुद्दा उठा दिया। उन्होंने तेजस्वी पर सवाल  उठाते हुए कहा, ‘आपने मुझे कहा था कि ऐसा मेरे साथ क्यों नहीं हुआ क्योंकि मैंने हमारी एक सीमा रखी है। आप दो दिन से इनसे बात क्यों कर रहे थे। मैंने उस वक्त भी आपसे कहा था कि क्या तो मैं उनकी हर बात सुन लूं। आपने मेरे दो शब्दों को पकड़कर इतना बड़ा मुद्दा बना दिया। तुम अपनी ही बातों से बदल जाती हो जो बहुत ही गलत है।

bigg boss 15 tejasswi prakash called shamita shetty jhoothi both gets into big fight
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी ने कहा दोनों अलग चीजें हैं

शमिता शेट्टी की बात को क्लियर करते हुए तेजस्वी ने कहा कि किसी को पैरों की जूती कहना और किसी को किस दे ये कहना दो अलग चीजें हैं। किसी का अपनी बात से अनादर करना और किसी को असहज महसूस करवाना अलग है। एक महिला के रूप में मुझे ये बहुत ही गलत लगता है। इस बात में प्रतीक ने भी तेजस्वी का साथ देते हुए शमिता को गलत बताया।

विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash called shamita shetty jhoothi both gets into big fight
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी ने शमिता को कहा झूठी

शमिता और देवोलीना के मुद्दे को एक जैसा बताने के बाद घर में काफी बहसबाजी हुई। जहां करण, प्रतीक दोनों ने तेजस्वी का साथ दिया। बाद में जब शमिता ने कहा दोनों मुद्दे अलग हैं तो तेजस्वी ने गुस्से में उन्हें झूठी कहा। जिससे शमिता का पारा चढ़ गया और उन्होंने तेजस्वी को कहा तुमने मुझे झूठी कहा और दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed