बिग बॉस 15 जबसे शुरू हुआ है तबसे लगातार घर में जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल के बीच लड़ाई-झगड़ा ही देखने को मिला है। एक-दूसरे का कॉलर पकड़ने से लेकर धक्का-मुक्की और साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग तक इन दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ किया। हालांकि सलमान खान के वीकेंड के वार में समझाने के बाद प्रतीक सहजपाल काफी हद तक शांत हो गए। दर्शकों को ये लग रहा था कि इनकी ये दुश्मनी लास्ट तक जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल को वीआईपी मेंबर बनाना चाहते हैं जय भानुशाली, निशांत भट्ट से कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक-दूसरे के बारे में कही ये बातें
जय और प्रतीक को जेल टास्क में वीआईपी मेंबर्स एक बार फिर से एक-दूसरे के सामने आए। जहां जय ने प्रतीक पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी जुबान पर लगाम नहीं है और ये किसी को कुछ भी बोलते हैं। तो वहीं प्रतीक ने भी खुद का पक्ष रखते हुए जय के बारे में काफी चीजें वीआईपी मेंबर्स के सामने रखीं, हालांकि वीआईपी मेंबर्स ने जय को घर में रखने और प्रतीक को जेल भेजने के काबिल समझा।
प्रतीक को वीआईपी मेंबर बनाना चाहते हैं जय
लेकिन अब लगता है कि ये दोनों ही अपने बीच की दूरियों को मिटाना चाहते हैं। जहां प्रतीक ने जय को अच्छा इंसान बताया तो वहीं दूसरी तरफ जय निशांत से ये कहते हुए नजर आए कि वो खुद भी एक बार वीआईपी जोन में जाना चाहते हैं और वो चाहते हैं कि उनके साथ प्रतीक भी वीआईपी जोन का हिस्सा बने।
जय ने कहा प्रतीक के लिए लडूंगा
जय ने निशांत से बात करते हुए कहा, ‘मुझे एक बार अंदर आना है और मैं एक बार प्रतीक को भी अंदर लाना चाहूंगा। ऐसा नहीं है कि मेरी उससे कोई दोस्ती या कोई प्यार है। लेकिन अगर मैं अंदर आया तो मैं प्रतीक के लिए लडूंगा। जय ने कहा मुझे वो चैप्टर खत्म करना है। एक बार वो मेरी वजह से अंदर नहीं आ पाया था अब मैं चाहता हूं मेरी वजह से वो वीआईपी बनें।
सलमान खान ने लगाई थी जय की क्लास
वीकेंड का वार में घर में एक टास्क हुआ थाजिसमें सभी लोगों ने उमर रियाज को 'खाली मटके' का टैग दिया। लेकिन इस दौरान सलमान खान ने सभी को गलत बताते हुए जय भानुशाली को घर का खाली मटका बताया। सलमान खान ने कहा, ‘ये वो इंसान हैं जिसने लॉन्च एपिसोड में कहा था कि मैं अपने आप को शेर मानता हूं। मैं अपना 100 प्रतिशत दूंगा और मुझे घर से चाहे पहले हफ्ते में बाहर निकाल दो या विनर बना दो।