सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: सिंबा नागपाल ने करण के खिलाफ चली अपनी चाल, राक्षस बन किया टास्क से बाहर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 18 Nov 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 simba nagpal out karan kundrra from the vip task pratik sehajpal and tejasswi prakash get into fight
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 बीतते हफ्ते के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है, क्योंकि घर में न सिर्फ कंटेस्टेंट के बीच के आपसी रिश्ते ही बदलते हुए नजर आ रहे हैं। बल्कि बिग बॉस के मेकर्स भी शो में ट्विस्ट लाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। एक तरफ जहां कल के एपिसोड तक बिग बॉस के आम सदस्य वीआईपी मेंबर्स के इशारों पर चल रहे थे तो वहीं अब बिग बॉस ने गेम का पूरा पासा ही पलट दिया और वीआईपी मेंबर्स को अपनी जगह कायम रखने के लिए टास्क दिया।



नॉन वीआईपी मेंबर्स के हाथ में दिया कंट्रोल

बिग बॉस ने वीआईपी मेंबर बनकर अपनी जगह फिनाले में सुरक्षित करने वाले कंटेस्टेंट्स के सामने अब बड़ी चुनौती रखी थी और उन्हें वीआईपी मेम्बरशिप में अपनी जगह कायम रखने के लिए ये टास्क करना था। इस टास्क में कोई भी संचालक नहीं था। टास्क का पूरा कंट्रोल नॉन वीआईपी सदस्यों के हाथ में दिया गया। जहां उनके पास ये पावर थी कि वो किसी को भी स्पेशल पावर दे सकते थे।

Trending Videos
Bigg Boss 15 simba nagpal out karan kundrra from the vip task pratik sehajpal and tejasswi prakash get into fight
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

इन सदस्यों ने किया टास्क परफॉर्म  

इस टास्क में वीआईपी सदस्यों यानी कि उमर रियाज, निशांत भट्ट, विशाल कोटियन, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने भाग लिया। टास्क के दौरान इन सभी सदस्यों को अपनी टोकरी में जितनी हो सके उतनी ज्यादा रुई भरनी थी और घर का अन्य सामान इकट्ठा करना था। जिनकी टोकरी टास्क में सबसे हल्की थीं उनमें से किसी भी एक कंटेस्टेंट को गेम से बाहर करने का अधिकार राक्षस बने नॉन वीआईपी कंटेस्टेंट्स को दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 simba nagpal out karan kundrra from the vip task pratik sehajpal and tejasswi prakash get into fight
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

नेहा ने तेजस्वी को किया बाहर

नेहा भसीन और तेजस्वी प्रकाश के बीच की लड़ाई घरवालों से बिलकुल नहीं छुपी है। नेहा ने जहां हाल ही में राशन कम पड़ने की वजह तेजस्वी को बताते हुए उन्हें बददिमाग कहा था तो वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी ने भी नेहा को बेईमान बताया था। ऐसे में जब नेहा भसीन के हाथ में पावर आई तो उन्होंने टास्क में तेजस्वी को सबसे पहले बाहर कर दिया।

Bigg Boss 15 simba nagpal out karan kundrra from the vip task pratik sehajpal and tejasswi prakash get into fight
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

करण-प्रतीक का हुआ झगड़ा

नेहा के बाद राक्षस की कुर्सी पर सिंबा नागपाल बैठे। इस दौरान प्रतीक ने करण को बजर बजने के बाद रुई लेते हुए देखा, जिसकी वजह से करण और प्रतीक का झगड़ा भी हुआ। करण ने अपनी गलती तो नहीं मानी, लेकिन वो प्रतीक पर चिल्लाने लगे। जब झगड़ा बड़ा तो करण की तरफ से तेजस्वी भी लड़ाई में शामिल हो गईं और प्रतीक पर चिल्लाने लगीं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 simba nagpal out karan kundrra from the vip task pratik sehajpal and tejasswi prakash get into fight
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

सिंबा ने किया करण कुंद्रा को गेम से आउट

हालांकि हमेशा शांत रहने वाले सिंबा नागपाल राक्षस की कुर्सी से बैठकर ये सब देख रहे थे। बिग बॉस ने जैसे ही बजर बजाया सिंबा ने निशांत भट्ट को बताते हुए करण कुंद्रा को टास्क से बाहर कर दिया और तेजस्वी और करण दोनों ही टास्क से बाहर हो गए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed