सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: ईशान सहगल हुए काम्या पंजाबी से नाराज, कहा-समझाना था तो तमीज से समझाओ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 03 Nov 2021 03:29 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 kamya panjabi gave earful to ieshaan sehgal says you raises the question on miesha iyer character after ex boyfriend statement
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 अपने पांचवें हफ्ते में पहुंचते-पहुंचते काफी दिलचस्प हो चुका है। इस घर में रिश्ते बनते बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अब घर में पहले ही हफ्ते में एक-दूसरे से प्यार में गिरे मायशा अय्यर और ईशान सहगल का रिश्ता कड़ी चुनौतियों से गुजर रहा है। इस हफ्ते घर के कुछ एक्स-कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस ने खास मेहमान के रूप में आमंत्रित किया, जहां कई कंटेस्टेंट्स अपनी शिकायतें लेकर घर में पहुंचे और घरवालों की क्लास लगाई। 



ईशान की लगाई क्लास

रश्मि देसाई, गौतम गुलाटी, देवोलीना भट्टाचार्जी के बाद काम्या पंजाबी की शिकायतों का सामना घरवालों को करना पड़ा। ट्विटर पर हमेशा खुलकर अपनी राय रखने वाली काम्या पंजाबी का बिग बॉस के घर में आने के बाद एक बेबाक और बिंदास अंदाज दर्शकों को देखने को मिला। उन्होंने बिग बॉस 15 के कई कंटेस्टेंट्स को लेकर अपनी सही राय दी। काम्या ने आते ही सबसे पहले ईशान पर निशाना साधा।

Trending Videos
bigg boss 15 kamya panjabi gave earful to ieshaan sehgal says you raises the question on miesha iyer character after ex boyfriend statement
Colors Tv - फोटो : बिग बॉस 15

काम्या ने कहा राजीव को धन्यवाद करो

काम्या ने आते ही सामने बैठे ईशान और मायशा को आड़ें हाथों लिया। उन्होंने राजीव को बुलाया और कहा, ‘राजीव अगर आपके दिल में कोई बात है तो वो या तो खुल के बता दो या फिर उसके बारे में बात मत करो। आपने यहां आकर पता है क्या किया जो लोग बिलकुल नजर नहीं आ रहे थे उन्हें इतना महत्व दिया कि वो नजर आने लगे’। काम्या ने इसी के साथ मायशा और ईशान को कहा, ‘आपको उनका धन्यवाद करना चाहिए’।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 kamya panjabi gave earful to ieshaan sehgal says you raises the question on miesha iyer character after ex boyfriend statement
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

ईशान की लगाई क्लास

काम्या ने आगे कहा, ‘आप राजीव की वजह से नजर आने लगे हो, वरना कही कोने में पप्पी-झप्पी करते हुए ही नजर आ रहे थे’। काम्या ने आगे कहा, ‘ईशान अगर आप मायशा से प्यार करते हो तो आपने उन्हें एक शब्द कहा, मुझे अपने बॉयफ्रेंड्स में मत गिनो, वहां आपने उनका कैरेक्टर ही गिरा दिया। जहां ईशान ने कहा वो मजाक था मैं किसी का कैरेक्टर नहीं गिराता।

bigg boss 15 kamya panjabi gave earful to ieshaan sehgal says you raises the question on miesha iyer character after ex boyfriend statement
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

ईशान का जवाब सुनकर गुस्से में आईं काम्या

ईशान का ये जवाब काम्या को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा इस घर में कुछ भी निजी नहीं है पूरी दुनिया देख रही है। जिसका जवाब देते हुए ईशान ने कहा, ‘मुझे जनता की नहीं पड़ी है’। ईशान की ये बात सुनकर काम्या ने कहा, ‘आपको जनता की नहीं पड़ी है। यही जनता आपको वोट करेगी। ईशान ने काम्या को कहा आप बहुत रूढ़ हो। जिसके जवाब में काम्या ने कहा, ‘ये सच्चाई है, इससे कुछ सीख लो। काम्या ने कहा आप जो कर रहे हैं वो हम देख रहे हैं और जो महसूस होगा वो हम बोलेंगे’।

विज्ञापन
bigg boss 15 kamya panjabi gave earful to ieshaan sehgal says you raises the question on miesha iyer character after ex boyfriend statement
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

ईशान काम्या की बात से हुए नाराज

काम्या के घर से जाने के बाद ईशान काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने करण कुंद्रा को कहा कि अगर समझाना है तो तमीज से समझाओ ये क्या तरीका है। जिसके बाद करण ने ईशान को समझाते हुए शांत करवाया। लेकिन ईशान मायशा से भी उनके साथ खड़े न होने के लिए काफी नाराज हुए और दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed