बिग बॉस 15 के घर में इस हफ्ते काफी झगड़ा देखने को मिला है। एक तरफ जहां अभिजीत बिचकुले और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच भयंकर झगड़ा देखने को मिला तो वहीं रश्मि और देवोलीना की दोस्ती में दरार आ गई। अभिजीत ने फिनाले टास्क में देवोलीना की काफी मदद की, जिसके बाद वो बार-बार देवोलीना से ये कहते हुए नजर आए कि वो उन्हें किस करें। देवोलीना भट्टाचार्जी को अभिजीत बिचुकले की ये बात बिलकुल भी पसंद नहीं आई जिस पर गुस्सा करते हुए देवोलीना ने उन्हें काफी झाड लगाई और खरी-खोटी सुनाई।
Bigg Boss 15: रश्मि देसाई पर काम्या पंजाबी ने कसा तंज, कहा- ये क्या पिछड़ी हुई सोच है
रश्मि देसाई पर फूटा काम्या पंजाबी का गुस्सा
Jab ladki ungli degi tab ungli pakadna aur jab haath degi tab hi haath pakadna! There is no taking for granted n being understood here! Yeh kya pichhadi hui soch hai ki ungli doge toh haath pakdega hi 😡 #BiggBoss @ColorsTV
रश्मि देसाई द्वारा की गई इस टिप्पणी के बाद उनकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। काम्या पंजाबी ने रश्मि देसाई का नाम लिए बिना ही उन पर तंज कसते हुए उन्हें पिछड़ी सोच का बताया। काम्या पंजाबी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जब लड़की उंगली देगी तब उंगली पकड़ना और जब हाथ देगी तब हाथ पकड़ना। यहां हर किसी को समझ आता है और इस बात को बिलकुल भी हल्के में नहीं लिया जा सकता’।
रश्मि देसाई को बताया छोटी सोच की महिला
काम्या पंजाबी ने आगे ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ये क्या पिछड़ी सोच है कि कोई उंगली दोगे तो हाथ पकड़ेगा ही। इसके साथ बिग बॉस को टैग करते हुए काम्या ने गुस्से वाला इमोजी लगाया। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब काम्या पंजाबी को रश्मि का गेम पसंद नहीं आया। इससे पहले भी जब रश्मि देसाई तेजस्वी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई थीं तो काम्या ने उनके खिलाफ ट्वीट करते हुए उन्हें गलत बताया था।
सोशल मीडिया पर हुई रश्मि की आलोचना
काम्या पंजाबी के अलावा रश्मि देसाई को सोशल मीडिया पर देवोलीना के फैंस ने काफी ट्रोल किया। रश्मि द्वारा दिया गया बयान उनके फैंस को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। दरअसल रश्मि ने देवोलीना और अभिजीत के मसले पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि आप उंगली दोगे तो वो तो हाथ पकड़ेगा ही, जिसके बाद देवोलीना रश्मि पर बुरी तरह से भड़क गई थी।
दोनों की दोस्ती में आई दरार
जहां प्रशंसकों को ये लगा था कि बिग बॉस 13 की तरह बिग बॉस 15 में भी रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी साथ में खेलेंगी तो ऐसा नहीं हुआ। बल्कि रश्मि और देवोलीना ने एक-दूसरे पर घर में खूब कीचड़ उछाला। रश्मि ने देवोलीना को जहां जलने वाली औरत कहा तो वहीं देवोलीना ने भी रश्मि देसाई को बाहर जाकर लाफा मारने तक की बात कह दी।