{"_id":"61bc856af5477e26a35e703c","slug":"kaun-banega-crorepati-13-actress-neena-gupta-blame-amitabh-bachchan-after-she-is-forced-to-end-the-game","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 13: नीना गुप्ता की बात सुनकर अमिताभ बच्चन और गजराज राव की बोलती बंद, बिग बी पर लगाया इल्जाम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी 13: नीना गुप्ता की बात सुनकर अमिताभ बच्चन और गजराज राव की बोलती बंद, बिग बी पर लगाया इल्जाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तान्या अरोड़ा
Updated Fri, 17 Dec 2021 06:28 PM IST
अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति लगातार अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। 1000 एपिसोड पूरा कर चुका केबीसी का 13वां सीजन लोगों को खूब पसंद आया। बिग बी का ये शो अब अपने आखिरी दिनों में पहुंच चुका है। ऐसे में शो में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के सितारो ने शिरकत की। इस शो में बीते दिनों मनीष पॉल टीवी की बहुओं के साथ पहुंचें थे, तो वहीं अब शो के शानदार शुक्रवार में मेहमान बनकर पहुंचें हैं बधाई हो के स्टार नीना गुप्ता और गजराज राव। शो पर पहुंचकर इन दोनों ने काफी पुरानी यादें ताजा की।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
हूटर बजने पर हैरान हुईं नीना गुप्ता
दरअसल नीना गुप्ता और गजराज राव जब क्विज गेम खेल रहे थे तो उसी दौरान हूटर बज गया और एपिसोड खत्म हो गया। हूटर की आवाज सुनकर नीना गुप्ता काफी हैरान हो गईं। दरअसल नीना गुप्ता और गजराज राव ने मिलकर 12 सही सवालों के सही जवाब दिए और उन्होंने 12.50 लाख का विनिंग अमाउंट जीता। जैसे ही अमिताभ बच्चन ने उनसे 13वां सवाल पूछा और वो जवाब देने लगे उसके बीच में ही हूटर बज गया और एपिसोड का अंत हो गया।
Trending Videos
2 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : Sony Tv
25 लाख कमाने से चूंके नीना गुप्ता गजराज राव
दरअसल ये दोनों 25 लाख रुपयों के लिए खेलने वाले थे, लेकिन इसी बीच हूटर बजने से नीना गुप्ता काफी कनफ्यूज हो गईं’। नीना गुप्ता ने अमिताभ से पूछा, ‘इसका क्या मतलब है? मेजबान अमिताभ बच्चन ने जवाब देते हुए कहा, ‘यही था वो भयंकर भोपू’। गजराज राव ने भी नीना गुप्ता को समझाते हुए कहा, ‘हूटर का मतलब होता है कि शो खत्म हो गया’। जिसका जवाब देते हुए नीना गुप्ता ने कहा, ‘खत्म क्यों? भोपू क्यों बजा? अमिताभ बच्चन से सवाल करते हुए नीना गुप्ता ने कहा, ‘हमने तो कोई गलती नहीं की?
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : Sony Tv
अमिताभ बच्चन पर लगाया इल्जाम
अमिताभ बच्चन ने नीना गुप्ता के सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘हमको काहे पूछ रहीं हैं। हमने थोड़ी ना बजाया है’। अमिताभ बच्चन के समझाने के बावजूद नीना गुप्ता को कुछ समझ नहीं आया और उन्होंने अमिताभ को उन्हें विस्तार से समझाने के लिए कहा। अमिताभ बच्चन ने कहा कि शो खत्म हो चुका है। जिसके जवाब में नीना ने बिग बी को कहा ‘तो आपने इतने और बातों में लगा दिया। अभिनेत्री की इस बात ने बिग बी और गजराज राव की बोलती बंद कर दी।
4 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : Sony Tv
गजराज राव ने की नीना गुप्ता की खिंचाई
हालांकि थोड़ी देर शांत रहने के बाद नीना गुप्ता ने कहा, ‘चलिए छोड़िए’। गजराज राव ने अमिताभ बच्चन को कहा नीना और भी अधिक पैसे जीत सकती थीं क्योंकि उनके पास एक लाइफ लाइन बची हुई थी। इसलिए गेम खत्म होने का जिम्मेदार ये हूटर है। दोनों ने गेम को बहुत ही अच्छी तरह से खेला, लेकिन अंत में ये दोनों 25 लाख रुपए तक नहीं पहुंच पाए और 12 लाख की राशि दोनों ने मिलकर जीती।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
1000 एपिसोड के पूरे होने पर भावुक हुए थे बिग बी
अमिताभ बच्चन काफी सालों से कौन बनेगा करोड़पति की टीम के साथ जुड़े हैं। बिग बी की आवाज से लेकर उनके अंदाज तक को काफी पसंद किया गया है। जब इस क्विज शो ने अपने 1000 एपिसोड पूरे किए थे तो बिग बी काफी भावुक हो गए थे और उन्होंने अपने फिल्मी सफर और यहां पर किया गया उनके संघर्ष के बारे में बताया था।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।