फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: घरवालों के निशाने पर आईं डोनल बिष्ट, खाने को लेकर इन सदस्यों ने लगाई क्लास

Wed, 13 Oct 2021 01:35 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 13 Oct 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Karan Kundra and vidhi pandya gets angry on donal bisht for her kitchen duty know details
बिग बॉस 15 - फोटो : colors tv

बिग बॉस सीजन 15 में जहां एक तरफ प्रतीक सहजपाल और जय की खुल्लम-खुल्ला लड़ाई देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ किचन की ड्यूटी करने वाली डोनल बिष्ट और तेजस्वी प्रकाश के बीच एक कोल्ड वॉर छिड़ गई है। बिग बॉस के घर की ये दोनों सदस्य को घर में किचन में हैं और शुरू में ही दोनों के बीच खाने को लेकर जंग भी छिड़ चुकी है। हालांकि दोनों का घर में कोई बड़ा झगड़ा नहीं हुआ लेकिन ये साफ तौर पर देखने को मिल रहा है कि दोनों ही एक-दूसरे को नापसंद कर रहे हैं। डोनल अक्सर पीछे तेजस्वी की बुराई करती नजर आईं।



तेजस्वी ने कहा टूट रहा है सब्र का बांध

तेजस्वी जय से डोनल बिष्ट को लेकर बात करती हुईं नजर आईं। उन्होंने कहा, ‘ये बात खाना बनाने की है ही नहीं कि आप कितने अच्छे से खाना बनाते हो। ये बात है परसिस्टेंट की कि आप रोज यही करो। इसके साथ ही तेजस्वी विधि से ये बोलते हुए भी नजर आईं कि अब मेरा सब्र का बांध टूट रहा है और मैं अब उसे बोल दूंगी।

Bigg Boss 15 Karan Kundra and vidhi pandya gets angry on donal bisht for her kitchen duty know details
डोनल बिष्ट - फोटो : सोशल मीडिया

डोनल ने की ड्यूटी की बात

डोनल करण कुंद्रा से पूछती हुईं नजर आईं कि घर में किससे वो ड्यूटी के लिए बात करें जिसका जवाब देते हुए करण ने कहा, ‘कि उन्हें इस बारे में नहीं पता लेकिन जिस दिन तुमने खाना बनाया था बहुत अच्छा था लेकिन लंच के समय पर डिनर हो गया था। जिसका जवाब देते हुए डोनल ने कहा, ‘लंच के समय पर दाल बन गई थी’।

Bigg Boss 15 Karan Kundra and vidhi pandya gets angry on donal bisht for her kitchen duty know details
बिग बॉस 15 - फोटो : colors tv

विधि के टार्गेट पर आईं डोनल

करण कुंद्रा से बातचीत के दौरान विधि ने बीच में डोनल बिष्ट को कहा कि आपको किचन की ड्यूटी रोज करनी पड़ेगी। जिसके बाद डोनल और विधि के बीच बहस हुई। इस बीच विधि डोनल को कमेन्ट करती हुई नजर आईं और कहा हम 25 मिनट में चाय नहीं पीते थे। किचन की ड्यूटी में तुम्हें क्विक होना पड़ेगा। विधि ने कहा मुझे आता नहीं इसलिए मैं तेरे पास आई वरना नहीं आती। इसी के साथ जब शमिता से डोनल ड्यूटी को लेकर बात कर रही थी तो विधि उन पर गुस्सा करती हुईं नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Karan Kundra and vidhi pandya gets angry on donal bisht for her kitchen duty know details
बिग बॉस 15 - फोटो : colors tv

करण कुंद्रा को नहीं पसंद आया डोनल का बर्ताव

करण किचन में खड़े होकर डोनल बिष्ट से खाने को लेकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान किचन टीम के अलावा वहां पर जय भी मौजूद थे। जहां डोनल को प्यार से समझाते हुए नजर आए, लेकिन डोनल उनकी बाते सुनने को तैयार नहीं हुई और वो करण को ये बोलती हुईं नजर आईं कि आपने जो भी खाया आपका पेट भरा ना। डोनल की ये बात करण को बिलकुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने डोनल को बोला अगर ऐसा है तो किचन में किसी और को ला दो।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Karan Kundra and vidhi pandya gets angry on donal bisht for her kitchen duty know details
जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया

जय ने डोनल को कहा मुर्गी

इसके अलावा विधि और विशाल के सामने जब डोनल बिग बॉस के आलीशान घर में एक्सरसाइज कर रही थी तो उस दौरान जय और विशाल डोनल पर कमेन्ट करते हुए नजर आए। जय ये बोलते हुए दिखे कि ये वो मुर्गी है जो खाना इधर खाती है और अंडे उधर देती है। विधि ने कहा वो निशांत और प्रतीक के काफी करीब हैं।

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed