फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा के बचाव में आईं तेजस्वी प्रकाश, प्रतीक से कहा- इसे दोबारा हाथ लगाया तो....

Thu, 21 Oct 2021 12:48 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 21 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 karan kundrra and pratik sehajpal fight during the dask tejasswi prakash support this contestant
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस सीजन 15 की शुरुआत से ही लगातार घर में लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे हैं। बिग बॉस द्वारा कई बार समझाने के बावजूद भी घर में ऐसे कई सदस्य हैं जो घर में हिंसक हो रहे हैं। हालांकि दो हफ्तों तक घरवालों की गलती बर्दाश्त करने के बावजूद भी जब जंगलवासी और मुख्य सदस्यों के बर्ताव में कोई बदलाव नहीं आया और वो लगातार घर के नियमों का उल्लंघन करते रहे तो बिग बॉस को मजबूरन उन्हें सजा देनी पड़ी और सभी को जंगल में शिफ्ट कर दिया गया। इसी के साथ कई कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट भी हो गए।



नहीं सुधरे घरवाले

बिग बॉस के कई बार समझाने के बाद भी और सजा मिलने के बाद भी घरवालों के व्यवहार में कुछ खास बदलाव नहीं आया। जहां नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट ने खुद को सुरक्षित करने वाले टास्क को रद्द कर दिया तो वहीं एक बार फिर से प्रतीक और करण कुंद्रा टास्क के दौरान घर में हिंसक व्यवहार करते हुए नजर आए। जिसके बाद घर में प्रतीक और कुंद्रा के अलावा तेजस्वी और जय के बीच भी जमकर झगड़ा हुआ।

bigg boss 15 karan kundrra and pratik sehajpal fight during the dask tejasswi prakash support this contestant
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

जय ने छीने तेजस्वी के पेपर

दरअसल बिग बॉस ने घरवालों को मुख्य घर में एंट्री लेने के लिए एक टास्क दिया था। जिसके बाद कई घरवाले इस टास्क को करने में असफल रहे। तेजस्वी जब ये टास्क कर रही थीं तो जय ने उनके हाथों से पेपर छीन लिए, तो प्रतीक ने भी उनके बने नोट्स फाड़ डाले। जिसके बाद तेजस्वी और प्रतीक के बीच खूब झगड़ा और तेजस्वी ने प्रतीक को खूब खरी-खोटी सुनाई।

bigg boss 15 karan kundrra and pratik sehajpal fight during the dask tejasswi prakash support this contestant
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

करण कुंद्रा ने प्रतीक को उठाकर पटका

तेजस्वी के बाद जब प्रतीक ने करण कुंद्रा के हाथ से वो पेपर छीने तो करण ने पहले प्रतीक को उनके सिर के बल पकड़ा और फिर उन्हें उठाकर नीचे पटक दिया। जिसके बाद प्रतीक गुस्से में खड़े हुए और उन्होंने करण कुंद्रा के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें एक-दूसरे से दूर रहने का आदेश दिया। इस दौरान प्रतीक काफी गुस्से में नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 karan kundrra and pratik sehajpal fight during the dask tejasswi prakash support this contestant
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

जय ने दिया प्रतीक का साथ

इस दौरान जय भानुशाली प्रतीक के बचाव में सामने आए और उन्होंने प्रतीक का साथ देते हुए करण को समझाया कि ये करना बिग बॉस के नियम के खिलाफ और गलत है। जय ने कहा कि आप किसी को पिन डाउन नहीं कर सकते। जय तेजस्वी पर चिल्लाते हुए और ये कहते हुए नजर आए कि करण कुंद्रा मेरे दोस्त हैं, लेकिन ये बिलकुल गलत है।

विज्ञापन
bigg boss 15 karan kundrra and pratik sehajpal fight during the dask tejasswi prakash support this contestant
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी ने किया करण को सपोर्ट

एक तरफ जहां जय ने तेजस्वी और करण के सामने सही बात रखी तो वहीं तेजस्वी लगातार करण का बचाव करती हुईं और जय से बहस करती हुईं दिखाई दी। तेजस्वी ने कहा, ‘इसे खुद का बचाव करना कहते हैं, हम दंगल में यही करते हैं। वो उस पर चढ़ रहा था तो करण ने खुद का बचाव किया। तेजस्वी ने प्रतीक से ये भी कहा इसको दोबारा छूना नहीं, नहीं तो मैं चढ़ जाऊंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed