{"_id":"61ae54f1e05fee6fcf3c62da","slug":"bigg-boss-15-karan-kundrra-asked-tejaswi-prakash-do-i-like-you-actress-gave-this-answer-while-kissing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश से पूछा, ‘क्या मैं तुझे पसंद हूं?’ एक्ट्रेस ने किस करते हुए दिया ये जवाब","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश से पूछा, ‘क्या मैं तुझे पसंद हूं?’ एक्ट्रेस ने किस करते हुए दिया ये जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 15 के घर में इन दिनों जोरदार हंगामा देखने को मिल रहा है। हर कंटेस्टेंट एक-दूसरे से लड़ता-झगड़ा हुआ नजर आ रहा है और ये सिलसिला तब और ज्यादा तेज हो गया, जब बिग बॉस के इस जंगल में पांच वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने एंट्री की। घर में आते ही रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी, अभिजीत बिचुलके, राखी सावंत और रितेश ने सबको टारगेट करना शुरू कर दिया। लेकिन इस लड़ाई-झगड़े बीच करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश घर के माहौल को शांत करने का काम करते हैं। दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज आ चुके हैं और जब ही वह एक साथ नजर आते हैं, तो एक-दूसरे से प्यार भरी बातें करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। वहीं, अब करण कुंद्रा ने तेजस्वी से प्यार से जुड़ा सवाल भी पूछ लिया है, जिस पर तेजस्वी ने खुशी से मजेदार जवाब दिया है। इतना ही नहीं, इस मौके पर दोनों रोमांटिक होते हुए भी नजर आए।
2 of 5
करण कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, देर रात करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक साथ डिनर करते दिखे। इस दौरान दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे। इस मौके पर करण ने तेजस्वी से एक सवाल किया, जिससे साफ है कि वह तेजस्वी के साथ हमेशा ऐसे ही रहना चाहते हैं। करण ने तेजस्वी से पूछा, ‘तू मुझसे पसंद तो करती है ना?' करण का ये सवाल सुनकर पहले तेजस्वी हैरान रह गईं और फिर एक्ट्रेस ने हां में जवाब दिया।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद करण कुंद्रा ने कहा, ‘शो के बाद चलेगा ना। ऐसा तो सीन नहीं है कि शो में हां बोल दिया। मैं नेशनल टीवी पर बात कर रहा हूं और ये मेरे लिए बहुत जरूरी है।’ इस पर तेजस्वी कहती हैं कि मुझे नहीं पता कि मैं क्या फील करती हूं। इसके दौरान दोनों के बीच और भी काफी बातें होती हैं और बातों-बातों में करण कुंद्रा तेजस्वी के हाथ पर किस करते हैं। तो वहीं तेजस्वी भी करण के गाल पर किस करती हैं। दोनों का ये मोमेंट फैंस को खुश कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, इससे पहले भी दोनों एक-दूसरे से प्यार भरी बातें करते नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं, करण तेजस्वी को स्पेशल फील कराने की भी कोशिश करते हैं। घर में एक बार करण कुंद्रा ने तेजस्वी को एक गिफ्ट दिया था, जो गले में पहनने वाला पेंडेंट था और इसे देखकर तेजस्वी काफी खुश हो गई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
खास बात ये है कि करण कुंद्रा ने खुद तेजस्वी को वो पेंडेंट पहनाया था और इस दौरान दोनों ने खूबसूरत कपल डांस भी किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।