बिग बॉस 15 के घर में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का रिश्ता इन-दिनों सुर्खियों में है। दोनों का रोमांस हर दिन के साथ परवान चढ़ रहा है। कुछ लोगों को जहां इन दोनों की जोड़ी खूब पसंद आ रही है तो वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग लगातार दोनों के रिश्ते पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। फैंस ने इन्हें तेजरन का नाम दिया तो वहीं कुछ लोगों का ये कहना है कि इनका ये रिश्ता सिर्फ बिग बॉस के खत्म होने तक है। हालांकि दोनों ही एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं।
Bigg Boss 15: तेजस्वी के साथ अपने बर्ताव को लेकर ट्रोल हुए करण कुंद्रा, लोगों ने कहा-सस्ता कबीर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई करण की क्लास
तेजस्वी के साथ करण का ये बर्ताव उनके प्रशंसकों को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर लोगों ने करण को उनके व्यवहार के लिए खूब खरी खोटी सुना। यहां तक की लोगों ने तेजस्वी का समर्थन करते हुए तेजस्वी इज द बॉस, तेजस्वी प्रकाश और बिग बॉस 15 का हैश टैग ट्रेंड किया और अभिनेत्री को सपोर्ट करते हुए नजर आए।
करण को कहा सस्ता कबीर सिंह
लोगों ने करण कुंद्रा की तुलना शाहिद कपूर के कबीर सिंह के किरदार तक से कर डाली। बता दें कि फिल्म कबीर सिंह में कबीर अपनी प्रेमिका प्रीति को लेकर काफी पजेसिव था। उसी से तुलना करते हुए एक यूजर ने करण कुंद्रा को जमकर ट्रोल किया। यूजर ने अभिनेता की आलोचना करते हुए लिखा, ‘करण की पजेसिवनेस वाकई क्रीपी आदमी जैसी है। सस्ता कबीर सिंह वाइब्स’।
विशाल को लेकर हुआ था दोनों के बीच झगड़ा
दरअसल करण और तेजस्वी के बीच झगड़े की शुरुआत तब हुई जब विशाल तेजस्वी की जिम करने में मदद कर रहे थे। करण जब तेजस्वी के साथ खाना खाने बैठें तो उन्होंने तेजस्वी को कहा तुझे उसमें ऐसा क्या दिखता है? वह आदमी सबके बारे में बकवास करता है’। तेजस्वी ने करण की बात का जवाब देते हुए कहा कि मैं दूसरों की कही गई बातों पर यकीन नहीं करती। इसके बाद दोनों में काफी बहस हुई’।
तेजस्वी करण के पजेसिव बर्ताव से हुईं परेशान
हालांकि करण ने तेजस्वी के पास आकर बात को सुलझा लिया। लेकिन तेजस्वी करण के बर्ताव से काफी खफा हुईं। तेजस्वी ने कहा, ‘तुझे फर्क नहीं पड़ता है अगर मैं विशाल के साथ रहूं तो। जिसका जवाब देते हुए करण ने कहा, मुझे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मैं जिन चीजों को लेकर पोजेसिव हूं वो मैं सिर्फ विशाल के लिए नहीं हूं, बल्कि तुम्हारे साथ घर का कोई भी सदस्य वैसे रहेगा जैसे मैं हूं तो मैं पजेसिव होंऊंगा। जिसके बाद तेजस्वी ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। क्या तुम्हारी अपनी एक्स-गर्लफ़्रेंड्स के साथ भी यही सोच थी। अगर ऐसा है तो बहुत ही मुश्किल हो जाएगी।