सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15 Wild Card Contestant: समंदर किनारे रश्मि देसाई ने बिखेरा जलवा, खूबसूरती के कायल हुए फैंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 24 Nov 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 rashami desai shares bold and gorgeous photos of Maldives vacation
रश्मि देसाई - फोटो : Instagram

बिग बॉस 13 के बाद अब जल्द ही रश्मि देसाई वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में बिग बॉस 15 में धमाल मचाने के लिए बिलकुल तैयार हैं। फिलहाल उन्हें क्वारइंटाइन में रखा गया है, लेकिन वो जल्द ही बिग बॉस के घर में देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचकुले के साथ एंट्री करेंगी। लेकिन बिग बॉस के घर में जाने से पहले रश्मि देसाई की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उनकी तस्वीरों को लोग सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं।



रश्मि देसाई का दिखा बोल्ड अंदाज

दरअसल रश्मि देसाई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की हैं, उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद प्रशंसक उनकी खूबसूरती के पूरी तरह से कायल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली रश्मि देसाई का इन तस्वीरों में ग्लैमरस के साथ-साथ बोल्ड अंदाज भी देखने को मिल रहा है। उनकी ये सभी तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और 6 घंटे पहले डाली गई इन तस्वीरों को अब तक 1 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Trending Videos
bigg boss 15 rashami desai shares bold and gorgeous photos of Maldives vacation
रश्मि देसाई - फोटो : Instagram

मालदीव्स वेकेशन की हैं ये तस्वीरें

उतरन अभिनेत्री की ये तस्वीरें उनके मालदीव्स वेकेशंस की हैं जो उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ साझा की है। पहली तस्वीर में रश्मि देसाई लाल रंग के क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं। उनका ये डीप नेक टॉप है, जिसके साथ उन्होंने लाल रंग की शॉर्ट स्कर्ट पहनी हुई है। रश्मि देसाई ने अपने हाफ बालों में बन बनाया हुआ है और वो कैमरा के लिए पोज देती हुईं नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 rashami desai shares bold and gorgeous photos of Maldives vacation
रश्मि देसाई - फोटो : Instagram

समुद्र किनारे रश्मि ने बिखेरा जलवा

एक तरफ जहां लाल ड्रेस में उनके क्यूट अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया तो वहीं दूसरी तरफ रश्मि देसाई समुद्र के किनारे रेत पर बैठे हुए मस्ती के मूड में दिखीं। येलो रंग की ड्रेस में रश्मि देसाई का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। रेत में बैठी रश्मि देसाई समुद्र के किनारे अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं।

bigg boss 15 rashami desai shares bold and gorgeous photos of Maldives vacation
रश्मि देसाई - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर फैंस हुए कायल

रश्मि देसाई की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। लाल टॉप में जहां रश्मि देसाई की तस्वीर को अब तक 1 लाख 82 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं तो उनकी 6 घंटे पहले पोस्ट की गई तस्वीर पर अब तक 1 लाख से अधिक लोगों द्वारा पसंद किया गया है। उनकी तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
bigg boss 15 rashami desai shares bold and gorgeous photos of Maldives vacation
रश्मि देसाई - फोटो : Instagram

बिग बॉस में करेंगी धमाल

वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में बिग बॉस 15 में लौटने वाली रश्मि देसाई ने बताया कि इस बार उनका गेम बिग बॉस 13 से बिलकुल अलग होने वाला है। वो जो उनसे दोस्ती करेगा उसके साथ दोस्ती करेंगी, जो उनसे दुश्मनी करेगा उसके साथ दुश्मनी भी अच्छे से निभाएंगी। इस घर में अब सिर्फ वाइल्ड कार्ड एंट्री ही वीआईपी के सदस्य होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed