{"_id":"619e21c2e48ae12af857c664","slug":"smriti-irani-returns-from-the-kapil-sharma-show-set-congress-leader-alka-lamba-tweets-irony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Kapil Sharma Show: स्मृति ईरानी को नहीं पहचान पाया 'कपिल शर्मा' का गार्ड, अलका लांबा का तंज- जो पहचान थी वो भी गंवा दी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
The Kapil Sharma Show: स्मृति ईरानी को नहीं पहचान पाया 'कपिल शर्मा' का गार्ड, अलका लांबा का तंज- जो पहचान थी वो भी गंवा दी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 24 Nov 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अलका लांबा-स्मृति ईरानी
Link Copied
द कपिल शर्मा शो के सेट से नाराज होकर वापस लौटने के बाद से पूर्व अभिनेत्री और भाजपा सांसद स्मृति ईरानी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। प्रोडक्शन टीम के मान मनव्वल के बाद भी स्मृति शूट के लिए वापस नहीं आईं और लौट गईं। वहीं, देश में चुनाव का भी मौसम चल रहा है इसलिए विपक्ष इस घटना को भी हाथ से जाने नहीं देना चाहता। अब इसे लेकर विपक्ष स्मृति ईरानी पर निशाना साध रहा है।
Trending Videos
2 of 5
alka lamba
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने तो इस घटना के पीछे का कारण केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की विफलता को ही बता दिया। उन्होंने ट्वीट कर ईरानी पर तंज कसा है। अलका ने लिखा कि पिछले आठ सालों से मंत्री रहते तो अपने कामों से कोई पहचान बना नहीं पाईं ई-रानी जी, जो पहचान थी वो भी गंवा दी। घोर अपमान- मैडम पहचान को ना पहचानना।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
alka lamba
एक तरफ अलका ने ईरानी पर हमला किया, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें ही निशाने पर ले लिया। एक ने तो अलका लांबा को टैग करते हुए यह लिख दिया कि आपको भी चांदनी चौक में कोई नहीं पहचानता। अगर कोई शक है तो अकेले आके एक बार घूम लो। सारा वहम दूर हो जाएगा।
4 of 5
स्मृति ईरानी
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि स्मृति ईरानी कपिल शर्मा शो में बतौर गेस्ट नजर आने वाली थीं। इसकी शूटिंग के लिए बुधवार को वो सेट पर पहुंचीं लेकिन एंट्रेंस गेट का सिक्योरिटी गार्ड अन्ना उन्हें पहचान नहीं पाया। स्मृति ने उसे बताया कि उन्हें सेट पर एपिसोड की शूटिंग के लिए इनवाइट किया गया है, वे शो की स्पेशल गेस्ट हैं। इस पर गार्ड ने कहा, 'हमें कोई आदेश नहीं मिला है, सॉरी मैडम आप अंदर नहीं जा सकतीं।'
विज्ञापन
5 of 5
स्मृति ईरानी
- फोटो : PTI
बस फिर क्या था, इससे नाराज होकर स्मृति ईरानी वापस लौट गईं। जब कपिल और उनकी प्रोडक्शन की टीम को इस बात का पता लगा तो सेट पर अफरा-तफरी मच गई। काफी कोशिशों के बावजूद भी स्मृति वापस नहीं लौटीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।