बिग बॉस 15 अपने चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है और एक बार फिर से घरवालों पर नॉमिनेशन की तलवार लटक रही हैं। हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई और पहली बार घरवालों के लिए कन्फेशन रूम खुला, जहां पर एक-एक करके सभी घरवालों ने वोट देकर इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए दो कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया। इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में राजीव अदातिया पहले कंटेस्टेंट बनकर आए, जिसकी वजह से वो इस हफ्ते बिलकुल सुरक्षित हैं। इसी के साथ शो में निशांत का कैप्टन का कार्यकाल भी खत्म हो चुका है।
Bigg Boss 15: विशाल कोटियन की चतुराई नहीं आई नॉमिनेशन में काम, दोस्तों ने ही किया नॉमिनेट
तेजस्वी प्रकाश से हुई शुरुआत
तेजस्वी प्रकाश सबसे पहले कन्फेशन रूम में गईं और उन्होंने शो में कम कॉन्ट्रीब्यूशन के कारण अकासा और सिम्बा को नॉमिनेट किया। तेजस्वी के बाद निशांत भट्ट को कन्फेशन रूम में भेजा गया और निशांत ने अकासा और विशाल को नॉमिनेट किया। वाइल्ड कार्ड एंट्री राजीव को भी ये मौका मिला कि वो घर में किसी को नॉमिनेट कर सकते हैं तो उन्होंने पहला नाम विशाल कोटियन का नाम लिया और उन्होंने दूसरा नॉमिनेशन उन्होंने मायशा को दिया।
जय ने किया विशाल को नॉमिनेट
राजीव के बाद जय भानुशाली कनफेशन रूम में गए और उन्होंने प्रतीक और अपने दोस्त विशाल कोटियन का गेम गलत बताते हुए उन्हें नॉमिनेट किया। उनके तुरंत बाद विशाल कनफेशन रूम में गए और उन्होंने अकासा और सिंबा का नाम लिया। सिंबा ने भी कनफेशन रूम में जाने के बाद विशाल और ईशान का नाम लिया। जय ने जहां प्रतीक का नाम लिया तो वहीं प्रतीक ने भी जय और ईशान को अगले हफ्ते के लिए नॉमिनेशन में डाला।
शमिता शेट्टी ने किया अन्ना को नॉमिनेट
शमिता शेट्टी ने अपने राखी भाई के आने के बाद शो में बने अपने अन्ना यानी कि विशाल कोटियन को इस हफ्ते नॉमिनेशन ने डाला। शमिता ने पहले ईशान को नॉमिनेट किया जिसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं बीबी पॉइंट में उन्हें रोक नहीं रही थी बल्कि समझा रही थी, पर उन्होंने मुझे गलत समझा। दूसरा नाम शमिता ने विशाल का लिया और उन्हें नॉमिनेट करने का कारण बताते हुए कहा कि मुझे बहुत कुछ ऐसी बाते सुनने में आई है, जिससे मैं बहुत ज्यादा हर्ट हूं और इसी वजह से मैं विशाल का नाम ले रही हूं।
करण कुंद्रा के निशाने पर रहे विशाल
इस हफ्ते विशाल सभी घरवालों के निशाने पर रहे। घर के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट करण कुंद्रा ने भी विशाल और मायशा का नाम लिया। ईशान ने अकासा और सिंबा को नॉमिनेट किया। मायशा ने विशाल और उमर को इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया। इस हफ्ते जो सीधे तौर पर घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए उसमें सिंबा, अकासा और विशाल शामिल हैं।