बिग बॉस 15 में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है। शो को और ज्यादा धमाकेदार बनाने के लिए मेकर्स राजीव आदित्या को घर में लेकर आए हैं, जो इस सीजन में मौजूद ज्यादातर कंटेस्टेंट को जानते हैं। राजीव द्वारा घर में एंट्री करने के बाद शो का माहौल पूरी तरह बदल गया है। राजीव शमिता शेट्टी के राखी भाई हैं, जिस वजह से उन्हें घर में देखकर शमिता शेट्टी काफी ज्यादा खुशी हुईं। दूसरी तरफ राजीव ईशान सहगल के भी करीबी दोस्त हैं।
Bigg Boss 15: राजीव के आने से ईशान और माइशा में पड़ी फूट! देर रात दोनों के बीच हुई तू-तू मैं-मैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव ईशान से कहते हैं कि, तुम शो में एक रिजन की वजह से आए थे। इस पर हमने बात भी की थी। लेकिन घर में आने के बाद तुम्हारा खेल पूरी तरह पलट गया है। तुम गेम पर ध्यान नहीं दे रहे हो। अब तुम सिर्फ माइशा के साथ एक कोने में बैठे रहते हो। ये लव स्कूल और स्प्लिट्सविला नहीं है। सलमान ने भी कहा। फराह ने भी ताना मारा। उन्होंने कहा था कि, बाहर बहुत खराब दिख रहा है। तो तुम सोचो कि कितना खराब दिख रहा है और इस बात को समझो।।
इस पर ईशान राजीव से पूछते हैं कि, उन्हें क्या बदलना चाहिए? इस पर राजीव कहते हैं कि, तुमको पता होगा कि क्या करना है। मैं तो गेम खेलने आया हूं। मैं खुद कंटेस्टेंट हूं। जो तुमने सोचा था वैसा नहीं है। तुम रोहन की बात कर रहे हो। बाहर की बात अंदर हो रही है। इसके आगे राजीव ये भी कहते हैं कि, तुम्हारा माइशा के साथ जो भी है वो ठीक है लेकिन गेम खोलो। जो तुम्हारा रास्ता है वो ठीक नहीं है। इस पर ईशान कहते हैं कि, मैं सच बता रहा हू कि, मेरा यहां पर सपोर्ट सिस्टम माइशा है। इतना ही नहीं, राजीव ने ये भी कहा कि, तुम बकरा बन रहे हो। वो (माइशा) पहले प्रतीक के पास गईं और फिर तुम्हारे पास आई।
दूसरी तरफ ईशान और राजीव की दोस्ती को देखकर माइशा भी अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं। घर में देर रात ईशान और माइशा के बीच बहस होती हुई नजर आई। इस दौरान माइशा ने ईशान को कहा कि, आपका घर में सबके साथ अच्छा बॉन्ड है। ईशान माइशा से कहते हैं कि, मुझे एक चीज समझ नहीं आ रही है कि, मैं आपके पास आता हूं और समझाता भी हूं। लेकिन फिर लड़ाई होती।
इस पर माइशा कहती हैं कि, सुबह जब मैं रोई, तब मेरे साथ प्रतीक था शाम को मेरे साथ सिंबा था तो तुम कहा थे। इसके आगे माइशा कहती हैं कि, तुम्हे पता है कि मैं अकेली हूं और मुझे कैसा महसूस होता है। शमिता आपके क्लोज हैं और अब राजीव आए हैं वो भी आपके करीब हैं। मेरा यहां कोई नहीं है। माइशा की ये बात सुनकर ईशान कहते हैं कि, जैसा चल रहा है कि, मुझे नहीं लगता कि तुम मेरे साथ खुश रह सकती हो। इसके बाद माइशा वहां से चली जाती हैं। खैर ये तो सच है कि, राजीव के आने के बाद घर का माहौल बदल रहा है।