बिग बॉस के घर में खाने के लिए लड़ाई-झगड़ा आम बात है। इस घर के हर सीजन में कंटेस्टेंट्स खाने के लिए बहस करते नजर आए हैं और कई बार बात हाथापाई तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं, शो में कंटेस्टेंट्स खाने की चोरी भी बहुत ही आराम से करते हैं, जिस वजह से भी घर में खूब हंगामा होता है। सीजन 15 में भी इसकी एक झलक देखने को मिली। बिग बॉस के इस सीजन में भी खाने की शॉर्टेज देखने को मिल रही है। इसी वजह से कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे का खाना खा लेते हैं।
{"_id":"617706829333ec440e2129da","slug":"bigg-boss-15-shamita-shetty-got-angry-with-the-contestants-in-the-morning-know-what-is-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी ने सुबह-सुबह घरवालों को सुनाई खरी-खोटी, जानें क्या है वजह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी ने सुबह-सुबह घरवालों को सुनाई खरी-खोटी, जानें क्या है वजह
Tue, 26 Oct 2021 01:13 AM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
शमिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
हुआ यूं कि, शमिता शेट्टी सुबह उठने के बाद फ्रिज में देखती हैं कि, उनका दही और डेजर्ट कम हो गया है, जिसके बाद वह घर में सभी से पूछती हैं कि, उनका दही किसने खाया है। इस दौरान सभी उन्हें मना कर देते हैं। इसके बाद वह ये भी कहती हैं कि, प्लीज इसे ना खाएं क्योंकि ये उनके लिए आता है।
शमिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, शमिता की इस बात पर सिंबा उनसे सवाल करते हैं कि, फिर हम लोगों के लिए क्या है? जिस पर शमिता भड़क जाती हैं और वह सबको सुनाने लगती हैं। इसके बाद शमिता कमरे में जाकर भी ये कहती हैं कि, इस घर में अब खाने की चीजें भी छिपाकर रखनी पड़ेगी। इसके आगे शमिता कहती हैं कि, ये बहुत खराब बात है कि सब छिपाकर रखना होगा। मैं यहां चीजों को बचाकर रखती हूं क्योंकि यहां हफ्ते में एक बार सामान आता है। मैं डॉनल नहीं हूं। सिंबा ने ये खा लिया, क्योंकि उसे भूख लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
शो में हुईं शमिता शेट्टी के भाई की एंट्री
शो में शमिता शेट्टी के राखी भाई राजीव आदित्या बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री कर चुके हैं। घर में आते ही राजीव ने शमिता को विशाल कोटियन को दूर रहने की सलाद ही। इतना ही नहीं, राजीव ने शमिता को वो सब कुछ भी बताया, जो विशाल खेल के शुरुआती दिनों में घर में शमिता के लिए बोला करते थे।
विज्ञापन
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
राजीव ने कहा कि, विशाल पर बिल्कुल भरोसा नहीं करना। वो तुम्हें पागल बना रहा है। वो तुम्हें यूज करके आगे जाने की कोशिश कर रहा है। वो बिल्कुल भी भरोसा करने लायक नहीं है। अब तुम्हारा असली भाई आया है घर में। वो सारी बातें इधर से उधर करता है। कोई भाई नहीं है। राजीव की ये बातें सुनकर शमिता हैरान रह जाती हैं। इसी वजह से वह विशाल से सारी बातें क्लियर भी करती हैं, जिसके बाद दोनों के बीच चीजें ठीक होती हुईं नजर आईं।