फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश से लेकर करण कुंद्रा तक के निशाने पर आए विशाल कोटियन, कहा- करता है झूठे वादे

Mon, 25 Oct 2021 03:01 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 25 Oct 2021 03:01 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 karan kundrra to tejasswi prakash these contestant targeted vishal kotian  said self-centered guy
विशाल कोटियान - फोटो : Instagram

बिग बॉस सीजन के 15 के वीकेंड के वार में सलमान खान दर्शकों के लिए काफी मनोरंजन लेकर आए। इस हफ्ते घर में कई हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला तो वहीं दूसरी तरफ कई घरवालों के आपसी रिश्ते भी बदलते हुए नजर आए। सलमान खान ने इस हफ्ते जय भानुशाली और करण कुंद्रा की एक तरफ जहां क्लास लगाई तो वहीं घरवालों के निशाने पर इस हफ्ते रहे घर के बीरबल यानी की विशाल कोटियन। शमिता शेट्टी के अलावा अधिकतर घरवाले विशाल कोटियन के खिलाफ नजर आए।



सलमान ने घरवालों को दिया था टास्क

हर हफ्ते बिग बॉस के मेजबान सलमान खान घर में कंटेस्टेंट्स को कुछ टास्क देते हैं, जिसमें घरवालों के कई भेद खुलकर सामने आते हैं। तीसरे हफ्ते में भी सलमान खान ने घरवालों को एक टास्क दिया, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को घर में गलतफहमी में जी रहे कंटेस्टेंट का ‘गलतफहमी का गुब्बारा’ फोड़ना था। इस दौरान अधिकतर तेजस्वी से लेकर जय और अन्य कई सदस्य ने इस हफ्ते विशाल कोटियन की गलत फहमी दूर की।

bigg boss 15 karan kundrra to tejasswi prakash these contestant targeted vishal kotian  said self-centered guy
विशाल कोटियान - फोटो : Instagram

घरवालों को नहीं आई विशाल की चतुराई रास

विशाल कोटियन शुरुआत से ही जबसे घर में आए हैं तबसे वो किसी न किसी तरह से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। विशाल कभी अपने दर्शकों को ब्रेकिंग न्यूज देते हैं तो कभी टीम के साथ मिलकर प्लानिंग प्लॉटिंग करते हुए नजर आते हैं। वो हर घरवाले से जाकर बातचीत करते हैं, जोकि कई घरवालों को अब उनकी गेम प्लानिंग और उनकी चतुराई रास नहीं आ रही है। फराह खान जब घर में आई थीं तो उन्होंने विशाल को नंबर तीन पोजीशन दी थी।

bigg boss 15 karan kundrra to tejasswi prakash these contestant targeted vishal kotian  said self-centered guy
विशाल कोटियान - फोटो : Instagram

घरवालों के निशाने पर रहे विशाल

अब धीरे-धीरे विशाल का एक अलग रूप सामने आने के बाद कई घरवालों को वो रास नहीं आ रहा। उनके अपने करीबी दोस्त जय, तेजस्वी और करण कुंद्रा भी उनके खिलाफ हो गए। सलमान द्वारा दिए गए टास्क में तेजस्वी ने ये कहते हुए विशाल का गुब्बारा फोड़ा कि वो सिर्फ झूठे वादे करते हैं। अन्य कई सदस्यों ने ये कहते हुए विशाल का गुब्बारा फोड़ा कि वो सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 karan kundrra to tejasswi prakash these contestant targeted vishal kotian  said self-centered guy
विशाल कोटियान - फोटो : Instagram

दोस्त भी हुए खिलाफ

शुरुआत से ही जय भानुशाली और विशाल की दोस्ती को काफी मजबूत माना जा रहा था। लेकिन अब तेजस्वी के साथ-साथ जय भी उनके खिलाफ हो चुके हैं। विशाल के प्रति घरवालों की नाराजगी देखकर ये साफ-साफ जाहिर है कि उन्हें घरवालों की राय बदलने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ेंगे। जय ने शमिता को भी विशाल को लेकर सचेत करने की कोशिश की है।

विज्ञापन
bigg boss 15 karan kundrra to tejasswi prakash these contestant targeted vishal kotian  said self-centered guy
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता शेट्टी का कर रहे हैं इस्तेमाल

तेजस्वी और करण कुंद्रा हाल ही में बातचीत करते हुए नजर आए थे जहां तेजस्वी करण को ये कह रही थीं कि उन्हें शमिता के लिए बहुत ही बुरा लगता है क्योंकि विशाल उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसका जवाब देते हुए करण ने उन्हें ये कहा था कि शमिता बेवकूफ नहीं है बल्कि बहुत स्मार्ट है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed