फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: एलिमिनेशन टास्क के लिए मेकर्स ने किया ताबूत का इस्तेमाल, नाराज यूजर्स बोले- मौत का मजाक ना बनाओ

Wed, 24 Nov 2021 11:01 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 24 Nov 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
Bigg boss 15 netizens slams show makers for using coffin for elimination task said its not funny
बिग बॉस 15 - फोटो : Instagram

सलमान खान का शो बिग बॉस 15 जोरों शोरो से शुरू हुआ था लेकिन धीरे धीरे टीआरपी की लिस्ट में यह रियलिटी शो नीचे नजर आ रहा है। विवाद, प्यार, झगड़ा, टास्क इस सीजन में सबकुछ देखने को मिल रहा है लेकिन इसके बाद भी फैंस से शो को वह प्रतिक्रिया नहीं मिली जो हर बार मिलती है। ऐसे में शो के मेकर्स हर तरह के दांव पेच लगा रहे हैं कि शो को और भी दिलचस्प बनाया जाए। इसके चलते मेकर्स ने एक नया ट्विस्ट लाया है।



ताबूत देख भड़के यूजर्स

बिग बॉस ने घोषणा की जो भी सदस्य घर से बाहर होगा यानि एलिमिनेट होगा उसे ताबूत(कॉफिन) में ले जाया जाएगा। इसका एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि सभी कंटेस्टेंट बैठे हुए हैं और उनके सामने एक ताबूत पेश होता है। इसके साथ ही बताया जाता है कि किसी एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर करना है और यह फैसला घर वालों को लेना है।


Bigg boss 15 netizens slams show makers for using coffin for elimination task said its not funny
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

हालांकि इस वीडियो में दिख रहे ताबूत को देखकर कई यूजर्स नाराज हो गए। एक यूजर ने लिखा, 'हाल ही में कोरोना के कारण कितने लोगों की मौत हो गई और बहुत से लोग अभी भी यह दर्द झेल रहे हैं, ऐसे में मनोरंजन में इस तरह का मजाक सही नहीं है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सच में, ताबूत, क्या मनोरंजन के नाम पर यही रह गया है'।

Bigg boss 15 netizens slams show makers for using coffin for elimination task said its not funny
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

एक और यूजर ने लिखा, 'मौत का मजाक मत बनाओ'। एक अन्य ने लिखा, 'ताबूत में सिर्फ मरे हुए लोगों को ले जाते हैं ऐसे में एलिमिनेशन टॉस्क के लिए एक कॉफिन का इस्तेमाल करना बेहद अपमानजनक हैं। इस मुश्किल समय में इस तरह का एंटरटेनमेंट नहीं करना चाहिए'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 15 netizens slams show makers for using coffin for elimination task said its not funny
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोमवार को हुए एक चौंकाने वाले एलिमिनेशन राउंड में सिंबा को घर से बेघर कर दिया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो इस हफ्ते सिंबा नागपाल को घरवालों ने उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर बेघर कर दिया। सिंबा को बार-बार मेहमानों द्वारा बोलने और निडर होकर खुद को व्यक्त करने के लिए कहा गया है। घर में उन्हें सोने के लिए कई बार लोगों ने टोका।

विज्ञापन
Bigg boss 15 netizens slams show makers for using coffin for elimination task said its not funny
उमर रियाज, सिंबा नागपाल - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के घर में उमर रियाज और सिंबा नागपाल के बीच बहुत बड़ा झगड़ा हो गया था। हिंसक होने की वजह से बिग बॉस ने उन्हें घर में चेतावनी देकर रहने तो दिया, लेकिन उन्हें वीआईपी रेस का मेम्बर बनने से बाहर कर दिया, जिसके बाद एक बार फिर से सिंबा शांत हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed