बिग बॉस 15 को इस हफ्ते अपनी टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। हाल ही में मीडिया के सदस्य घर में पहुंचें थे। जहां उन्हें घर में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को चुनने की पावर दी गई और मीडिया ने शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल को चुना। बाकी के अन्य छह सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए। बिग बॉस ने इस हफ्ते घरवालों के बचे हुए 6 सदस्यों में से किसी एक सदस्य को घर से बेघर करने का फैसला टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के हाथ में दिया।
Bigg Boss 15: टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के हाथ में आई पावर, इस हफ्ते घर से बेघर हुआ ये सदस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंबा नागपाल हुए घर से बेघर
सोमवार को हुए एक चौंकाने वाले एलिमिनेशन राउंड में सिंबा को घर से बेघर कर दिया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो इस हफ्ते सिंबा नागपाल को घरवालों ने उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर बेघर कर दिया। सिंबा को बार-बार मेहमानों द्वारा बोलने और निडर होकर खुद को व्यक्त करने के लिए कहा गया है। घर में उन्हें सोने के लिए कई बार लोगों ने टोका।
सलमान खान ने ऐसे जताई नाराजगी
सलमान खान हर हफ्ते सिंबा की तारीफ करते हुए नजर आते है। हालांकि सिंबा जिस तरफ गलत गए सलमान खान ने उन्हें समझाया भी। लेकिन इसके बावजूद सिंबा का गेम बिग बॉस के घर में मजबूत होता हुआ नहीं दिख रहा है। सिंबा बिग बॉस के घर में या तो अधिकतर खाते हुए या फिर सोते हुए नजर आते हैं। जब-जब सिंबा ने खुद का घर में स्टैंड लिया है तो लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया है। लेकिन ये कम ही देखने को मिलता है।
सलमान ने दी सिंबा को चारपाई
सलमान खान ने वीकेंड के वार पर सिंबा पर चिल्लाकर या गुस्सा करके उनके गेम पर अपनी नाराजगी नहीं जताई बल्कि दबंग खान ने सिंबा को स्टोर रूम में भेजा और वहां से एक चारपाई मंगवाई। सलमान खान ने सिंबा को बोला तुम ये खोलो और जब तक वीकेंड के वार का एपिसोड चल रहा है इसी पर सोते रहो और इस बार मुझे तुम्हारा सॉरी नहीं सुनना।
वीआईपी जोन बाहर हुए थे सिंबा
बता दें कि बिग बॉस के घर में उमर रियाज और सिंबा नागपाल के बीच बहुत बड़ा झगड़ा हो गया था। हिंसक होने की वजह से बिग बॉस ने उन्हें घर में चेतावनी देकर रहने तो दिया, लेकिन उन्हें वीआईपी रेस का मेम्बर बनने से बाहर कर दिया, जिसके बाद एक बार फिर से सिंबा शांत हो गए।