सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: निशांत भट्ट ने जय भानुशाली की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, इस गलती की मांगी माफी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 25 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 nishant bhatt save jay bhanushali from the nominations simba nagpal evict from the show
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 में आठवें हफ्ते में काफी फेर बदल हुआ। जहां बिग बॉस ने घरवालों द्वारा वीआईपी मेम्बरशिप को सीरियस न लेने के कारण बंद कर दिया और सभी घरवालों के हाथ से पावर छीन ली, तो वहीं दूसरी तरफ घर में मीडिया ने कई खुलासे करने के साथ ही सभी सदस्यों को सच्चाई का आईना दिखाया। इतना ही नहीं मीडिया के हाथो में ही ये पावर दी गई कि वो घर के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का चुनाव करें। जिसमें उन्होंने शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल को टॉप 5 के रूप में चुना



ये सदस्य हुए थे नॉमिनेट

मीडिया द्वारा 5 कंटेस्टेंट्स को चुनने के बाद बचे छह कंटेस्टेंट्स यानी की जय भानुशाली, उमर रियाज, विशाल कोटियन, राजीव अदातिया, सिंबा नागपाल और नेहा भसीन घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए। जिसके बाद बिग बॉस ने घर के टॉप 5 सदस्यों के हाथ में पावर देते हुए उन्हें किसी एक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को बचाने का मौका दिया। लेकिन जहां 5 कंटेस्टेंट्स सुरक्षित हुए तो वहीं सिंबा नागपाल को घर छोड़कर जाना पड़ा।

Trending Videos
bigg boss 15 nishant bhatt save jay bhanushali from the nominations simba nagpal evict from the show
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

निशांत ने जय की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ

बिग बॉस ने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को ये आदेश दिया था कि जैसे ही बजर बजेगा उसके बाद कोई भी एक कंटेस्टेंट आगे बढ़कर अपने दोस्त या फिर जिसे वो बचाना चाहता है उसे लाइव जैकेट पहना देगा। नॉमिनेशन की इस प्रक्रिया में सबसे पहले निशांत भट्ट बजर बजने के बाद आगे गए और उन्होंने जय भानुशाली को नॉमिनेशन से सुरक्षित किया। निशांत ने जय से पिछले हफ्ते की गलती की माफी मांगते हुए उनकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 nishant bhatt save jay bhanushali from the nominations simba nagpal evict from the show
जय भानुशाली  - फोटो : सोशल मीडिया

जय ने भी स्वीकार की दोस्ती

दरअसल पिछले हफ्ते निशांत भट्ट ने जय को छोड़कर सिंबा को वीआईपी सदस्य का मेम्बर बनाया था, जिसकी वजह से जय और निशांत के रिश्ते में थोड़ी खटास जरूर आई थी, लेकिन जिस तरह से निशांत ने सबसे पहले भागकर जय को सुरक्षित किया वो जय को काफी पसंद आया और उन्होंने भी निशांत भट्ट को गले लगाते हुए उन्हें माफ कर दिया और उनकी दोस्ती स्वीकार की।

bigg boss 15 nishant bhatt save jay bhanushali from the nominations simba nagpal evict from the show
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

करण ने उमर को बताया सच्चा दोस्त

जय और निशांत के बाद शमिता शेट्टी ने अपने भाई राजीव अदातिया को बचाया तो वही तेजस्वी प्रकाश ने विशाल कोटियन को बचाया और उन्हें अपनी आदतें सुधारने के लिए कहा। इसके बाद करण ने उमर रियाज को बचाया और पास में जाकर कहा कि उमर जब भी झूठ बोलता है तो वो मुझसे आंखें नहीं मिलाता और वो झूठ बोल रहा था कि वो मेरा कभी साथ नहीं देगा। डॉक्टर साहब की वजह से मेरी और उनका सफर बिग बॉस में आसान हुआ है। इसी के साथ करण ने माफी भी मांगी।

विज्ञापन
bigg boss 15 nishant bhatt save jay bhanushali from the nominations simba nagpal evict from the show
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

प्रतीक के सामने आई मुश्किल घड़ी

एक तरफ जहां सभी घरवालों ने चार कंटेस्टेंट्स को सुरक्षित कर लिया तो वहीं प्रतीक सहजपाल एक बड़ी दुविधा में फंस गए, क्योंकि एक तरफ नेहा भसीन थीं जो ओटीटी के समय से ही प्रतीक की काफी अच्छी दोस्त थीं तो एक तरफ सिंबा जिन्होंने घर में प्रतीक का काफी साथ दिया। हालांकि अंत में प्रतीक ने नेहा भसीन को सुरक्षित किया। जिसके बाद घरवालों के फैसले के आधार पर सिंबा नागपाल को किसी ने सुरक्षित नहीं किया और वो घर से बेघर हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed