सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल के बीच हुआ झगड़ा, शमिता शेट्टी ने दिया इस सदस्य का साथ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 25 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 umar riaz and pratik sehajpal gets into fight shamita shetty support this contestant
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 में पहले ही हफ्तों से रिश्तों में खूब उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। घर में जहां शुरुआत में विशाल कोटियन, जय भानुशाली और तेजस्वी प्रकाश जहां बहुत अच्छे दोस्त थे, तो अब वहीं दूसरी तरफ विशाल और जय के बीच गहरी दुश्मनी हो चुकी है और तेजस्वी और जय भानुशाली की दोस्ती में भी दरार आ चुकी है। इसके अलावा करण और उमर रियाज के बीच भी थोड़ी खटपट देखने को मिली थी, लेकिन करण ने उमर से अपनी गलती की माफी मांग ली। लेकिन अब प्रतीक और उमर के बीच घर में बड़ा झगड़ा देखने को मिला।



राजीव को लेकर हुई बहस

दरअसल उमर रियाज और प्रतीक भले ही एक टीम में न खेलते हों, लेकिन दोनों अक्सर एक-दूसरे की तारीफ करते हुए नजर आए। लेकिन अब पिछले कुछ हफ्ते में राजीव के साथ उमर की दोस्ती गहरी हो रही है और प्रतीक जिस तरह से राजीव को बिग बॉस के घर में छेड़ते हैं वो उमर को बिलकुल भी पसंद नहीं आ रहा है। जिसे लेकर उमर नेहा से चर्चा कर रहे थे, लेकिन इसी बीच लड़ाई में प्रतीक कूद पड़े।

Trending Videos
bigg boss 15 umar riaz and pratik sehajpal gets into fight shamita shetty support this contestant
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

प्रतीक-उमर के बीच हुआ झगड़ा

उमर नेहा को ये कहते हुए नजर आए कि तुम लोग ही बार-बार राजीव का मजाक उड़ाते हो, जिसमें उमर ने प्रतीक का भी नाम लिया। प्रतीक ने जैसे ही अपना नाम सुना उन्होंने उमर को उनका नाम बीच में लेने से मना किया। उमर ने जब प्रतीक से बात करनी शुरू की तो दोनों के बीच में बड़ी बहस हो गई और बातों ही बातों में प्रतीक ने उमर के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 umar riaz and pratik sehajpal gets into fight shamita shetty support this contestant
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

उमर रियाज ने दिया प्रतीक को धक्का

प्रतीक के मुंह से अभद्र शब्द सुनने के बाद उमर रियाज अपने गुस्से को काबू नहीं कर सकें और उन्होंने प्रतीक के पास आकर उन्हें जोर से धक्का दिया। हालांकि प्रतीक ने उन्हें कहा कि उन्होंने गाली उन्हें नहीं बल्कि जनरल यूज की थी, लेकिन इसके बावजूद उमर रियाज का गुस्सा उनपर शांत नहीं हुआ और वो भी प्रतीक के लिए अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगे।

bigg boss 15 umar riaz and pratik sehajpal gets into fight shamita shetty support this contestant
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

प्रतीक का टूटा सब्र का बांध

हालांकि जब लगातार उमर प्रतीक को धक्का दे रहे थे, तो उस दौरान प्रतीक ने खुद को काफी रोका। लेकिन साथ ही उन्होंने उमर को ये चेतावनी दी कि वो उनके साथ धक्का-मुक्की न करें। जिसके बाद उमर रियाज ने उन्हें वापस धक्का दिया। उमर रियाज के ऐसा करने के बाद प्रतीक ने भी उन्हें धक्का दिया जिससे उनकी लड़ाई बढ़ गई और घरवालों ने किसी तरह उनकी लड़ाई शांत करवाई।

विज्ञापन
bigg boss 15 umar riaz and pratik sehajpal gets into fight shamita shetty support this contestant
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता शेट्टी ने दिया उमर रियाज का साथ

उमर रियाज और शमिता शेट्टी की भले ही आपस में न बनती हो, लेकिन इसके बावजूद शमिता ने प्रतीक की क्लास लगाते हुए उन्हें कहा कि जब जय ने इस भाषा का उपयोग किया था तो तुझे बुरा लगा था। आज तू भी वही कर रहा है। प्रतीक ने कहा उन्होंने मुझे कहा था। शमिता ने कहा जय ने जनरल कहा था। जिसके बाद प्रतीक ने उमर से माफी मांगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed