सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: वीआईपी से बदला लेने पर उतारूं हुए नॉन वीआईपी कंटेस्टेंट्स, करण ने कहा- पूरा चक्का जाम होगा

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 01 Dec 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 non vip contestant karan kundrra umar riaz and other people take revenge from vip rashami desai and Devoleena Bhattacharjee
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बिग बॉस 15 में लगातार वीआईपी और नॉन वीआईपी सदस्यों के बीच झगड़ा देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ वीआईपी मेंबर्स राखी, रश्मि और देवोलीना नॉन वीआईपी सदस्यों करण, तेजस्वी, उमर और निशांत सहित सभी घरवालों पर अपना हुकूम चला रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अब नॉन वीआईपी सदस्यों ने भी वीआईपी सदस्यों को उनके पद से हटाने की ठान ली है। पिछले एपिसोड में हमने देखा कि बिग बॉस ने एक टास्क के जरिए फिर से घर में काफी समय से रह रहे नॉन वीआईपी सदस्यों को 50 लाख का विनिंग अमाउंट जीतने का मौका दिया।

देवोलीना ने विजेता मानने से किया इनकार

प्राइज विनिंग टास्क में देवोलीना ने पहले राउंड में जीत पाने वाले नॉन वीआईपी कंटेस्टेंट्स को विनर मानने से साफ इनकार कर दिया। दरअसल इस टास्क में शमिता और देवोलीना को बिग बॉस ने संचालन करने के लिए चुना था। जहां देवोलीना ने पहले राउंड से पहले ही उमर को फिजिकल होने की वजह से गेम से बाहर कर दिया। हालांकि नॉन वीआईपी सदस्यों ने देवोलीना की इस बात को नहीं माना। जिसके बाद नॉन वीआईपी सदस्यों के जीतने के बाद भी पहले राउंड में टास्क रद्द कर दिया गया।

Trending Videos
bigg boss 15 non vip contestant karan kundrra umar riaz and other people take revenge from vip rashami desai and Devoleena Bhattacharjee
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

वीआईपी से बदला लेने पर घरवाले हुए उतारूं

वीआईपी द्वारा दिए गए इस अनफेयर फैसले के बाद घर के अन्य सदस्यो ने उनसे बदला लेने की ठानी। नॉन-वीआईपी सदस्यों ने आज का टास्क शुरू होने से पहले एक प्लान बनाया। निशांत करण को कहते हुए नजर आए कि मुझे उन्हें वीआईपी जोन से निकालना है। जिसके बाद करण ने अपने सभी साथियों से कहा कि हम उनका कोई भी काम नहीं करेंगे और उनकी जिंदगी को पूरी तरह से खराब कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 non vip contestant karan kundrra umar riaz and other people take revenge from vip rashami desai and Devoleena Bhattacharjee
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

करण ने कहा चक्का जाम होगा

जिसके बाद उमर रियाज ने कहा कि वो अब वीआईपी कंटेस्टेंट्स का कोई भी काम नहीं करेंगे। करण ने भी लड़ाई की घोषणा करते हुए कहा कि ‘पूरा चक्का जाम होगा’। नॉन वीआईपी कंटेस्टेंट्स ने एक्सक्लूसिव वीआईपी के रूप में जाकर हर चीज उथल-पुथल कर दी। राखी ने नॉन वीआईपी कंटेस्टेंट्स को वीआईपी रूम से बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। उमर ने कहा कि बहुत आज हो गया अब हुकूमत हमारी होगी।

bigg boss 15 non vip contestant karan kundrra umar riaz and other people take revenge from vip rashami desai and Devoleena Bhattacharjee
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

वीआईपी का बेड किया खराब

उमर रियाज बेडरूम में गए और उन्होंने सभी वीआईपी का बेड खराब करना शुरू कर दिया। अभिजीत ने जहां चीजें खराब होने पर चिल्लाना शुरू कर दिया। तो वहीं रश्मि ने भी उन्हें ताना देते हुए कहा कि आप लोग बहुत ही नीचे स्तर पर गिर गए हैं। देवोलीना ने बदला लेते हुए नॉन वीआईपी कंटेस्टेंट्स के बेड को भी खराब किया। अब देखना ये है कि बिग बॉस नॉन वीआईपी सदस्यों की इस हरकत पर क्या एक्शन लेंगे।

विज्ञापन
bigg boss 15 non vip contestant karan kundrra umar riaz and other people take revenge from vip rashami desai and Devoleena Bhattacharjee
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अभिजीत ने गया विश्वसुंदरी के लिए गाना

घर में होने वाले इन ड्रामों के बीच ‘विश्वसुंदरी’ की आवाज आई, जिसके बाद अभिजीत ने विश्वसुंदरी को अपनी सिंगिंग स्किल्स से इंप्रेस करने की कोशिश की। उन्होंने विश्वसुंदरी के लिए साथिया तूने क्या किया गाया’। जिसके बाद घरवाले भी पेड़ के आसपास इकट्ठा हो गए। जिसके बाद अभिजीत ने विश्वसुंदरी को कहा कि आप चाहे तो मैं बिग बॉस का विजेता बन सकता हूं’। लेकिन जैसे ही अभिजीत ने ये कहा वैसे ही विश्वसुंदरी की आवाज बंद हो गई। जिसके बाद घरवाले अभिजीत का मजाक उड़ाने लगे। प्रतीक ने अंत में मजाक उड़ाते हुए कहा कि, ‘नंबर तो ले लेते उनका’।
 

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed