फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: दशहरे के मौके पर घरवालों को मिला खास तोहफा, इस हफ्ते कोई सदस्य नहीं हुआ 'बेघर'

Mon, 18 Oct 2021 01:27 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 18 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: On the occasion of Dussehra the family members got a special gift this week no member got eliminated
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

बिग बॉस के घर में आए दिन कोई न कोई बवाल होते रहता है। इस बार शो में पहले दिन से ही घर में घमासान मचा हुआ है। शो में वीकएंड का वार एपिसोड में पूरे हफ्ते घर में हुए बवाल का हिसाब- किताब करने आए शो के होस्ट सलमान खान। इस दौरान सलमान खान ने बीते हफ्ते शो में हुए लड़ाई झगड़े से लेकर बहस बाजी तक सभी पर घरवालों की क्लास लगाई। वहीं वीकेंड का वार एपिसोड के दूसरे दिन यानी रविवार को शो में मस्ती और मनोरंजन के साथ ही सभी को इंतजार था इस हफ्ते एलिमिनेट होने वाले सदस्य के नाम का।

आज प्रसारित हुए एपिसोड में शो में बतौर मेहमान नजर आईं मशहूर निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान। शो में पहुंची फराह खान ने इस दौरान ना सिर्फ सलमान खान से शो के इस सीजन और कंटेस्टेंट्स के बारे में बात की, बल्कि एलिमिनेशन को लेकर एक बड़ा ऐलान भी किया। इस दौरान फराह खान ने घरवालों के साथ कुछ समय भी बिताया। उन्होंने ना सिर्फ सभी सदस्यों की कमियां और खूबियां गिनाई, बल्कि बीते दो हफ्तों में उनके प्रदर्शन के आधार पर सभी को रैंकिंग भी दी।

Bigg Boss 15: On the occasion of Dussehra the family members got a special gift this week no member got eliminated
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

इसके साथ ही फराह ने सभी कंटेस्टेंट्स को दशहरे के अवसर पर एक शानदार तोहफा भी दिया। दरअसल, शो का यह हफ्ता नो एलिमिनेशन वीक घोषित किया गया यानी कि शो के दूसरे हफ्ते में किसी भी सदस्य को एलिमिनेट नहीं किया गया। हालांकि शुरुआत में फराह ने एलिमिनेशन को लेकर घर वालों के साथ मजाक भी किया।

Bigg Boss 15: On the occasion of Dussehra the family members got a special gift this week no member got eliminated
ईशान- मायशा - फोटो : सोशल मीडिया

घर पहुंचीं फराह ने सभी को बताया कि वह एलिमिनेट हुए कंटेस्टेंट को अपने साथ ले जाने आई हैं। जिसके बाद उन्होंने सबसे पहले ईशान का नाम लेते हुए उन्हें मायशा को बाय कहने को कहा। फराह की बात सुनते ही मायशा फूट-फूट कर रोने लगती है, जिस पर फराह बताती है कि वह ईशान को लेकर नहीं जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: On the occasion of Dussehra the family members got a special gift this week no member got eliminated
फराह खान - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

इसके बाद फरीह विधि का नाम लेते हुए कहती है कि वह जल्द ही सबको अलविदा कहकर उनके साथ चलें। इस पर विधि सबसे गले लग कर घर से बाहर निकलने के लिए तैयार होती ही है कि फराह सबको बताती है कि इस बार दशहरे के मौके पर किसी को भी एलिमिनेट नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: On the occasion of Dussehra the family members got a special gift this week no member got eliminated
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

फरहा किया बात सुन सभी सदस्य खुशी से झूम उठते हैं। दरअसल, इस हफ्ते शो के 6 कंटेस्टेंट्स एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किए गए थे। इन सदस्यों में अफसाना खान, ईशान सहगल, विधि पांड्या, विशाल कोटियन, अकासा सिंह और डोनल बिष्ट शामिल थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed