सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: वीआईपी रितेश ने पत्नी राखी सावंत से की बहस, कहा- तुमसे सौ प्रतिशत....

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 30 Nov 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 rakhi sawant and her husband ritesh argument for game plan he shares his strategy
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 अपने नौवें हफ्ते में पहुंच चुका है और इस बार वाइल्ड कार्ड के आने से घर में काफी कुछ बदला हुआ नजर आया। राखी सावंत ने शादी के दो साल बाद अपने पति का चेहरा जहां पहली बार बिग बॉस के घर में दर्शकों को दिखाया तो वहीं रितेश पहले दिन तो शांत रहे, लेकिन जब उमर ने उन्हें टार्गेट करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि जब समय आएगा तो रितेश मजबूती से स्टैंड नहीं लेंगे। जिसका रिप्लाई करते हुए रितेश ने कहा कि जब नई दुल्हन घर में आती है तो वो सबको पहले देखती है परखती है तब कोई एक्शन लेती है।



करण और तेजस्वी पर साधा था निशाना

रितेश का ये जवाब घरवालों के साथ-साथ मेहमान बनकर आए रवि किशन और रवि दुबे को काफी पसंद आया। हालांकि दूसरे ही दिन राखी के शांत पति का रौद्र रूप देखने को मिला। जहां उन्होंने तेजस्वी और करण के रिश्ते को फेक बताते हुए उनपर निशाना साधा और कहा कि ये दोनों सिर्फ गेम के बारे में बात करते हैं। जिसके बाद करण ने पलटवार करते हुए रितेश को कायर का टैग दिया और दोनों में खूब झगड़ा हुआ।

Trending Videos
bigg boss 15 rakhi sawant and her husband ritesh argument for game plan he shares his strategy
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

राखी ने समझाई ये बात

हालांकि राखी को लगा कि रितेश अपने दुश्मनी के पत्ते बहुत ही जल्दी सबके सामने खोल रहे हैं। इसलिए राखी ने रितेश को प्यार से बुलाते हुए कहा, ‘सुनो इधर खड़े हो मैंने तुमसे मना किया था ना कि अपनी दुश्मनी सबके साथ मत खोलो। लेकिन तुमने ऐसा ही किया। जिसके बाद रितेश ने राखी की बात काटते हुए कहा कि मैं सब समझता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 rakhi sawant and her husband ritesh argument for game plan he shares his strategy
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

रितेश ने कहा तुमसे आगे हूं तुम चुप रहो

रितेश ने राखी से इरिटेट होते हुए कहा कि मैं तुमसे 100 प्रतिशत आगे हूं तुम चुप रहो। तुम अपना करो, जिसके बाद राखी ने कहा मैं तुम्हें कुछ बता रही हूं तो तुम सुन लिया करो। जिसका जवाब देते हुए रितेश ने कहा कि मैं सब समझ गया। राखी ने रितेश को कहा कि हर वक्त अपने मन की बात नहीं बताई जाती है।

bigg boss 15 rakhi sawant and her husband ritesh argument for game plan he shares his strategy
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

रितेश ने साझा की स्ट्रेटेजी

राखी की बातों से परेशान होकर रितेश उन्हें एक कोने में लेकर गए और उन्होंने उन्हें कहा कि मैंने कहा ना मैं तेरे से बहुत ऊपर हूं। कभी-कभी जानबूझकर बताया जाता है ताकि हमारी दी गई प्रतिक्रिया पर वो क्या करते हैं इसका अंदाजा हम लगा सकें।

विज्ञापन
bigg boss 15 rakhi sawant and her husband ritesh argument for game plan he shares his strategy
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

करण के बाद उमर रियाज से हुआ झगड़ा

करण और तेजस्वी से झगड़ने के बाद रितेश का उमर रियाज से भी झगड़ा दिखाई दिया। दरअसल मराठी बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स अभिजीत बिचकुले की घर में एंट्री हुई जिसके बाद उन्होंने उमर वाला बेड मांगा। हालांकि उमर ने अपना बेड देने से साफ इनकार कर दिया। राखी से उमर की इस दौरान बहसबाजी हुई और इन दोनों की लड़ाई में रितेश आ गए और उमर से उनका बड़ा झगड़ा हुआ।

 
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed