फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: राकेश बापट के आने से बदला शमिता शेट्टी और विशाल कोटियन का रिश्ता, सलमान खान ने दिया इस कंटेस्टेंट का साथ

Mon, 08 Nov 2021 02:04 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 08 Nov 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 Raqesh bapat and neha bhasin raises question on vishal kotian loyalty towards shamita shetty salman khan supported
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 में वीकेंड के वार पर इस हफ्ते काफी कुछ धमाल देखने को दर्शकों को मिला। एक तरफ जहां घर से एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट बेघर हुए, तो वहीं कई घरवालों ने एक-दूसरे के चेहरे से नकाब उठाए। लेकिन इन सबके बीच हमेशा से घर में अन्ना उर्फ विशाल और अक्का उर्फ शमिता शेट्टी के बहन-भाई के रिश्ते को लेकर काफी सवाल खड़े किए गए और ये सवाल किसी और ने नहीं बल्कि घर में आए दो वाइल्ड कार्ड एंट्री राकेश बापट और नेहा भसीन ने खड़े किए। उनका कहना है कि विशाल अपनी गेम को मजबूत करने के लिए शमिता शेट्टी का इस्तेमाल कर रहे हैं।



विशाल ने शमिता के साथ अपने रिश्ते पर दी सफाई

दरअसल इन्होंने घर के अंदर आते ही शमिता को ये आगाह किया था कि वो विशाल से दूर रहे, इसी के साथ दोनों ने विशाल की शमिता की तरफ सच्चाई को लेकर भी सवाल खड़े किए। जिसका सलमान ने विशाल से जवाब मांगा तो विशाल ने जवाब देते हुए कहा, ‘हमारा कनेक्शन अक्का की तरफ से शुरू हुआ था, उसे मैंने सम्मान की तरह लिया। मुझे कोई भी मेरे घर से भी अगर आकर ये कहे कि हमारा कनेक्शन सच्चा नहीं है तो मैं कुछ भी हार जाऊंगा’।

bigg boss 15 Raqesh bapat and neha bhasin raises question on vishal kotian loyalty towards shamita shetty salman khan supported
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

राकेश ने उठाए विशाल पर सवाल

राकेश ने विशाल से सवाल करते हुए कहा, ‘हमने जो भी बाहर देखा, हमें लगा उसमें कुछ सच था और कुछ नहीं था। जो भी शमिता को सपोर्ट करने के बाद जो तुम इधर-उधर जाते थे वो थोड़ा सही नहीं था। जिसका जवाब देते हुए विशाल ने कहा, ‘जो पहले की बातें थीं वो मेरे और शमिता के बीच क्लियर हो चुकी है। कई ऐसी चीजें हुई थीं जो मैं उन्हें मजाक में बोल देता था, लेकिन जब शमिता ने मुझे समझाया तो मैंने वो भी बोलना बंद कर दिया। मैंने उन्हें अपनी बहन माना है और बाहर भी मेरा उनसे ये रिश्ता रहेगा।

bigg boss 15 Raqesh bapat and neha bhasin raises question on vishal kotian loyalty towards shamita shetty salman khan supported
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

शमिता ने कहा मैं कनफ्यूज हूं

शमिता ने कहा, ‘मैंने इन्हें सच में भाई माना था या है इसे लेकर अब मैं कनफ्यूज हूं, क्योंकि जो भी बाहर से आता है मुझे अलग फीडबैक देता है। नेहा और राकेश दोनों मेरे बहुत करीब हैं और मैं इन-दोनों पर आंख बंद करके विश्वास करती हूं। इन दोनों ने कहा कि ये मेरे पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं और मेरे पीछे बोलते हैं। मेरे सामने भी इन्होंने कई चीजें ऐसी की हैं जो मैं नजरअंदाज कर देती हूं। लेकिन इन्होंने मेरा साथ दिया है, इसलिए मेरा उनसे एक लगाव है पर अब मैं कनफ्यूज हो गई हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 Raqesh bapat and neha bhasin raises question on vishal kotian loyalty towards shamita shetty salman khan supported
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

विशाल ने कहा मैंने कोई प्लानिंग नहीं की

विशाल ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि अगर ये सोचना कि मैं घर में आऊंगा और शमिता शेट्टी मुझे अपना भाई बनाएंगी, अगर ये प्लानिंग मैं करता तो बिग बॉस के घर में नहीं आता। जिसके बाद शमिता शेट्टी और विशाल के बीच थोड़ी बहसबाजी हुई और नेहा ने बीच में बोला, गेम के लिए यहां कोई रिश्ता मत बनाओ। जिसका जवाब देते हुए विशाल ने कहा कि गेम के लिए मुझे उन्हें बहन बनाने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
bigg boss 15 Raqesh bapat and neha bhasin raises question on vishal kotian loyalty towards shamita shetty salman khan supported
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट का दिया साथ

इस दौरान जब राकेश ने कहा कि आपने जो शमिता के लिए बोला मैं इन्हें घुमा दूंगा वो मुझे सही नहीं लगा। जिसमें सलमान ने विशाल का साथ देते हुए कहा, ‘उनके घुमा दूंगा का मतलब ये था कि मैं उन्हें मना लूंगा। मेरी बहन है मैं संभाल लूंगा ये उनका मतलब था। इसी के साथ शमिता ने जब विशाल को ये कहा कि ये पिछले कुछ दिनों से एक शेल में रह रहे हैं तो सलमान ने विशाल का साथ देते हुए कहा क्योंकि आपके दोस्त घर पर आए हैं और वो आपको उनके साथ आपका पूरा समय दे रहे हैं। जो कोई भी भाई करता है। सलमान खान के समझाने के बाद शमिता को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने विशाल से माफी मांगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed